Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन लोगों के साथ रहकर कभी नहीं मिलती सफलता, आज ही बना लें दूरी

Fri, 05 Jul 2024 03:21 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 05 Jul 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for Goals know How to Be Successful in Reaching Your Goals
इन लोगों के साथ रहकर कभी नहीं मिलती सफलता - फोटो : freepik

Chanakya Niti: चाणक्य, जो 'कौटिल्य' के नाम से भी विख्यात हैं। उनकी गणना देश के महान विद्वानों में की जाती है। चाणक्य की पहचान एक शिक्षक और महान सलाहकार के रूप में भी की जाती है।  उन्होंने एक महान ग्रंथ की रचना की है, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। इस नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र है, जिनका अध्ययन करने पर उचित मार्गदर्शन की प्राप्ति होती हैं। चाणक्य के इस नीति शास्त्र में सफलता के कई सूत्र भी हैं, जिन्हें अपनाने पर तरक्की के मार्ग बनते हैं। इसके अलावा इसमें उन लोगों का भी उल्लेख है, जिनसे हमेशा सावधान रहना चाहिए। चाणक्य के अनुसार इंसान को हमेशा बुरी संगत से दूर रहना चाहिए। ये लोग हमेशा आपकी तरक्की में बाधा बनते हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों का भी उल्लेख है, जिनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Trending Videos
Chanakya Niti for Goals know How to Be Successful in Reaching Your Goals
Chanakya Niti for Goals - फोटो : istock

बुराई करने वाले
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा पीठ पीछे बुराई करने वालों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग कामयाबी हासिल करने में बाधा उत्पन्न करते हैं। माना जाता है कि बुराई करने वाले लोगों में हमेशा ईर्ष्या का भाव होता है। ऐसे में ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए आज ही इनसे दूरी बनाकर रखें।

Chanakya Niti for Goals know How to Be Successful in Reaching Your Goals
Chanakya Niti for Goals - फोटो : istock

नकारात्मक लोगों से दूर
जीवन में सफलता पाने के लिए पहले असफलताओं के मार्ग से गुजरना पड़ता है। ऐसे में हमेशा एक सच्चे मित्र की आवश्यकता होती है, जो आपका मनोबल बढ़ा सके। इस दौरान नकारात्मक लोगों से दूर रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for Goals know How to Be Successful in Reaching Your Goals
Chanakya Niti for Goals - फोटो : Freepik.com

मुसीबत में साथ न देने वाला 
आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत में साथ छोड़ देने वाले व्यक्ति से कई कोसों दूर रहना चाहिए। ये आपका भारी नुकसान करा सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग हमेशा मानसिक तनाव का कारण बनते हैं। आज ही इनसे दूरी बना लें।

विज्ञापन
Chanakya Niti for Goals know How to Be Successful in Reaching Your Goals
Chanakya Niti for Goals - फोटो : pexel

काम निकलवाने वाले
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमेशा अपना काम निकलवाने वाले लोगों से सावधान रहना चाहिए। ऐसे लोग कभी भी आपका एहसान नहीं मानते हैं। साथ ही अपने लाभ के लिए ये आपकी हानि करा सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed