फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Puja: अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य

Mon, 06 Mar 2023 01:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Mar 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Tulsi Plant Rules for Happiness and Prosperity at Home Know What to Keep
अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य - फोटो : iStock

Tulsi Plant Vastu Tips: सनातन धर्म में भी तुलसी का विशेष महत्व होता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। तुलसी को हरीवल्लभा और विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और नियमित पूजा होती है, वहां पर हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। तुलसी को सौभाग्य दायक माना गया है, लेकिन यदि इसे सही से न रखा जाए तो कुछ गलतियों की वजह से सौभाग्य के स्थान पर आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। चलिए जानते हैं कि तुलसी को घर में रखते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए...

Bad Luck Plants: शुभ नहीं माने जाते हैं ये 5 पौधे, घर में लेकर आते हैं दुर्भाग्य और कंगाली 

Tulsi Plant Rules for Happiness and Prosperity at Home Know What to Keep
अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य - फोटो : iStock

तुलसी की दिशा
गलत दिशा में लगा तुलसी का पौधा फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। वास्तु के अनुसार, घर की पूर्व यी दक्षिणृ-पूर्व दिशा में तुलसी नहीं रखनी चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा से लेकर पूर्व-उत्तर यानी ईशान कोण में रखना शुभ रहता है।

Tulsi Plant Rules for Happiness and Prosperity at Home Know What to Keep
अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य - फोटो : iStock

सूखने न दें तुलसी
यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा है तो, उसका विशेष ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूखता है तो उसे दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है।

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi Plant Rules for Happiness and Prosperity at Home Know What to Keep
अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य - फोटो : Pixabay

तुलसी के पास न रखें ये चीजें
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके रखरखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए।

विज्ञापन
Tulsi Plant Rules for Happiness and Prosperity at Home Know What to Keep
अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य - फोटो : iStock

इस जगह न लगाएं तुलसी
कुछ लोग अपने घर में जमीन में भी तुलसी लगा देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा गमले में लगाना शुभ माना जाता है।

घर में इन जानवरों को पालना होता है सबसे शुभ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed