फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी

Fri, 20 Jan 2023 10:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 20 Jan 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
Shukrawar ke Upay Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी - फोटो : iStock

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन व्रत रखकर श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। पूजा पाठ के अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी ऐसे लोगों पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं, जो जरूरतमंदों के लिए दान-पुण्य करते हैं और बुजुर्गों की सेवा करते हैं। शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र किया गया है। साथ ही शास्त्रों में शुक्रवार के दिन दान करने के लिए कुछ खास वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिसका दान करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन दान करने से आपकी ग्रह दशा में भी सुधार आता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी वस्तुओं का दान करने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है...

Bridal Lehenga: शादी में लहंगा को लेकर टेंशन खत्म, राशि के अनुसार जानें कौन सा रंग आपके लिए होगा शुभ 

Shukrawar ke Upay Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी - फोटो : iStock

सफेद मिठाई
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ ही शुक्र ग्रह के लिए भी खास माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन छोटे बच्चों को या फिर कन्याओं को सफेद मिष्ठान खिलाएं और जरूरतमंदों को सफेद अन्न का दान करें। ऐसा करने से कुंडली से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

Shukrawar ke Upay Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी - फोटो : iStock

श्रृंगार का सामान
शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को श्रृंगार का सामान जैसे- चूड़ियां, साड़ी, सिंदूर, कुमकुम आदि का दान दें। ये सभी चीजें लाल रंग की हों तो ज्यादा शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन की सभी परेशानी दूर करती हैं।

Maa Lakshmi Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मां लक्ष्मी की प्रतिमा, मिलते हैं अशुभ परिणाम 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukrawar ke Upay Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी - फोटो : iStock

सफेद चीजों का दान
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजें जैसे- नमक, चीनी और दही का दान करने से सुख समृद्धि आपके घर का रास्ता देख लेती है। इस प्रकार के दान से शुक्र संबंधी दोष समाप्त होते हैं। साथ ही इस दिन कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाकर खीर खिलाने से धन में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
Shukrawar ke Upay Donate These Things on Friday for Happiness and Prosperity at Home News in Hindi
शुक्रवार के दिन किया गया ये दान नहीं जाता खाली, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहती है तिजोरी - फोटो : iStock

इन चीजों का दान
ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन रेशमी कपड़े, पुरानी चादरें आदि चीजें दान देने से घर में सुख समृद्धि आती है। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed