फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2023: होलिका की राख से करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Mon, 06 Mar 2023 12:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Mar 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Do these remedies with the ashes of Holika all sorrows and pains will go away
होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय - फोटो : iStock

Holika Dahan 2023: देशभर में रंगों के त्योहार होली की तैयारी जोरों पर है। हर साल फाल्गुन माह में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली का त्योहार होलिका दहन के साथ ही शुरू होता है। होलिका दहन के अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल 07 मार्च को पूरे भारत में होलिका दहन किया जाएगा। फिर अगले दिन 08 मार्च को होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका की आग में लोग जौ की बाल और शरीर पर लगाए गए उबटन को डालते हैं। माना जाता है कि होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। सिर्फ होलिका ही नहीं बल्कि होलिका दहन की राख को भी काफी लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इसकी राख से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन की राख से जुड़े कुछ उपाय...


Holi 2023: इस बार होली पर राशि के अनुसार चुनें अबीर गुलाल का रंग, जीवन में आएंगी खुशियां
 
Holika Dahan 2023 Do these remedies with the ashes of Holika all sorrows and pains will go away
होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय - फोटो : अमर उजाला

घर में सुख-शांति लाने के लिए उपाय  
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए होलिका की राख की पोटली बनाएं और अपने पास रख लें। फिर किसी भी शुभ मुहूर्त में इसे घर के सभी कोने में छिड़क दें, इससे घर के झगड़े खत्म होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी।

Holika Dahan 2023 Do these remedies with the ashes of Holika all sorrows and pains will go away
होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय - फोटो : amar ujala

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें। इसके अलावा छोटी सी पोटली बनाकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं। ज्योतिष में मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Do these remedies with the ashes of Holika all sorrows and pains will go away
होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय - फोटो : iStock

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
यदि आपके ऊपर किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा हावी रहती है या बार-बार नजर लग जाती है तो होलिका की राख को ताबीज में बांधकर पहनें। इससे बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। साथ ही किसी भी तरह के टोने-टोटके का भी असर नहीं होता है।

Holi Upay 2023: होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय, रिश्ते में आएगी मिठास 

विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Do these remedies with the ashes of Holika all sorrows and pains will go away
होलिका दहन की राख से जुड़े उपाय - फोटो : iStock

परिवार से नकारात्मक शक्तियां दूर करने के उपाय
अपने घर परिवार को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए होलिका दहन के अगले दिन सुबह ये राख घर ले आएं। फिर इसमें नमक और राई मिलाकर घर में गुप्त स्थान पर रख लें। जब भी किसी को नजर लगे उसके सिर से सात बार ये राख उतार कर चौराहे पर फेंक दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed