फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Pradosh Vrat 2025: कब रखा जाएगा मई का पहला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Thu, 01 May 2025 06:23 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 01 May 2025 06:23 AM IST
सार

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मई का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस व्रत के प्रभाव से जीवन के सभी दोष समाप्त होते हैं और शिव जी की कृपा से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मई का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।

विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat May 2025 Date puja vidhi shubh muhurt in hindi
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock

May Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मई का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार यह तिथि शुक्रवार को पड़ रही है, जिसके कारण इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। प्रदोष व्रत में दिनभर उपवास रखा जाता है और शाम को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन के सभी दोष समाप्त होते हैं और शिव जी की कृपा से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मई का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा।



Somvar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी
Vastu Tips: अगर चाहते हैं कि मिले पूजा का पूरा फल, तो अभी मंदिर से निकाल दें ये चीजें

Shukra Pradosh Vrat May 2025 Date puja vidhi shubh muhurt in hindi
प्रदोष व्रत 2025 तिथि  - फोटो : adobe stock

प्रदोष व्रत 2025 तिथि 
दृक पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि का आरंभ 9 मई को दोपहर 2:56 बजे होगा और यह 10 मई शाम 5:29 बजे तक रहेगी। इस आधार पर व्रत 9 मई शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

Shukra Pradosh Vrat May 2025 Date puja vidhi shubh muhurt in hindi
प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त  - फोटो : adobe stock

प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 
इस बार शुक्र प्रदोष व्रत पर वज्र योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन संध्या पूजा के लिए करीब दो घंटे से अधिक का शुभ समय रहेगा। इस दिन प्रदोष समय शाम 07:01 बजे से रात 09:08 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 02 घण्टे 06 मिनट के लिए रहने वाली है। प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इसे ही माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat May 2025 Date puja vidhi shubh muhurt in hindi
शाम को ही क्यों की जाती है प्रदोष व्रत की पूजा? - फोटो : adobe stock

शाम को ही क्यों की जाती है प्रदोष व्रत की पूजा?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में (सूर्यास्त के बाद जब अंधेरा होने लगता है) भगवान शिव प्रसन्न होकर कैलाश पर नृत्य करते हैं। माना जाता है कि इस समय यदि आप भगवान शिव से जो भी मांगेंगे, वो जरूर मिलता है, इसलिए प्रदोष व्रत में शाम के समय ही पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
Shukra Pradosh Vrat May 2025 Date puja vidhi shubh muhurt in hindi
प्रदोष व्रत का महत्व - फोटो : freepik

प्रदोष व्रत का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार क्षय रोग होने पर चंद्रदेव ने भगवान शिव की पूजा की थी और शिव जी की कृपा से उनके सभी दोष मिट गए थे। इसी तरह जो लोग प्रदोष व्रत रखते हैं, भगवान उनके सभी दुखों को दूर करते हैं।
 

Sunday Remedies: रविवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, भगवान सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

Shri Yantra: लक्ष्मीजी की विशेष कृपा पाने के लिए कैसे करें श्रीयंत्र की स्थापना, जानें नियम




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed