फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमजोर शनि दे सकता है भारी नुकसान, भूलकर भी न करें ये कार्य

Fri, 02 May 2025 05:05 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 02 May 2025 05:05 PM IST
सार

जब शनि नीच का, वक्री या पाप ग्रहों से पीड़ित होता है, तो यह शुभ फलों की बजाय जीवन में तमाम अड़चनें, संघर्ष और कष्टों का कारण बन जाता है।

विज्ञापन
Do not Do These Things If Saturn Is Weak in Your Horoscope or Kundali
saturn's influence in astrology - फोटो : freepik

Kamjor Shani Ko Majbut Karne Ke Upay: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय के देवता माना गया है। वह व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों का सटीक और निष्पक्ष फल देते हैं। यदि किसी की कुंडली में शनि शुभ और उच्च स्थिति में हो तो वह जातक ईमानदार, मेहनती, धैर्यशील और अनुशासित होता है। लेकिन जब शनि नीच का, वक्री या पाप ग्रहों से पीड़ित होता है, तो यह शुभ फलों की बजाय जीवन में तमाम अड़चनें, संघर्ष और कष्टों का कारण बन जाता है।


Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर
ऐसे में कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से बचना ही श्रेयस्कर होता है, विशेष रूप से जब शनि की दशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो, या शनि कुंडली में अशुभ स्थिति में हो। आइए जानते हैं किन कामों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
Trigrahi Yog in Pisces: मीन राशि में बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन राशियों को रखना होगा फूंक-फूंक कर कदम

Do not Do These Things If Saturn Is Weak in Your Horoscope or Kundali
saturn's influence in astrology - फोटो : adobe stock

झूठ बोलना और धोखा देना
कमजोर शनि वाले जातक यदि झूठ बोलते हैं या दूसरों को छलते हैं, तो शनि इसका दंड बहुत जल्दी देते हैं। सामाजिक अपमान, कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझना और विश्वास खोने जैसी स्थितियाँ बनती हैं।

Do not Do These Things If Saturn Is Weak in Your Horoscope or Kundali
saturn's influence in astrology - फोटो : Adobe Stock

वृद्धजनों  का अपमान
शनि श्रमिक वर्ग, वृद्धजन और समाज के दबे-कुचले वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि आप इन वर्गों का अनादर करते हैं या उन्हें तुच्छ समझते हैं, तो शनि की अशुभ दृष्टि आपके जीवन में कष्टों का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not Do These Things If Saturn Is Weak in Your Horoscope or Kundali
saturn's influence in astrology - फोटो : Freepik.com

तामसिक आहार का सेवन
कमजोर शनि होने पर व्यक्ति को मांस और अत्यधिक तामसिक भोजन से दूरी बनानी चाहिए। ऐसे आचरण से शनि और अधिक अशुभ फल देना शुरू कर देते हैं, जिससे मानसिक असंतुलन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
Do not Do These Things If Saturn Is Weak in Your Horoscope or Kundali
saturn's influence in astrology - फोटो : Freepik.com

काली वस्तुओं का दुरुपयोग या अपवित्रता
शनिदेव को काली वस्तुएं जैसे काला तिल, काला कपड़ा, लोहे की चीजें प्रिय हैं। यदि इन वस्तुओं का अनादर किया जाए, उन्हें गंदे या अपवित्र स्थानों पर रखा जाए, तो शनि का क्रोध बढ़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed