गणेश उत्सव संपूर्ण भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इस पर्व की समयावधि, परंपराएं और सांस्कृतिक खासियतें भिन्न देखने को मिलती हैं। कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन तीसरे या पांचवें दिन कर दिया जाता है, जबकि अधिकांश राज्यों में यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी (10वें दिन) को विसर्जन होता है। देश के किसी भी हिस्से में गणेश उत्सव मनाया जा रहा हो, भव्य और कलात्मक झांकियों का निर्माण इस पर्व की एक समान (कॉमन) और सबसे प्रमुख विशेषता है।
गणेश उत्सव 2026: महाराष्ट्र से लेकर मिजोरम तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों में गणेश उत्सव की अनोखी परंपराएं
गणेश उत्सव देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में इसकी अवधि, पूजा-पद्धति और परंपराएं अलग हैं। कहीं भव्य पंडाल सजते हैं, तो कहीं घरों में बप्पा की पूजा होती है। आइए विस्तार से जानते हैं भारत के अलग-अलग राज्यों में बप्पा का पर्व कैसे मनाया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवधि: 3, 5 और 10 दिन (गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक)।
खासियत: यह गणेशोत्सव का मुख्य केंद्र है। मुंबई और पुणे के बड़े सार्वजनिक पंडाल (जैसे लालबागचा राजा, श्रीमंत दगडूशेठ) विश्व प्रसिद्ध हैं। 'आगमन सोहला', ढोल-ताशा पथक, पारंपरिक पोशाक (नौवारी साड़ी और कुर्ता-पायजामा) और लालबाग-गिरगांव चौपाटी पर होने वाला भव्य विसर्जन यहाँ की पहचान है। खूबसूरत पंडाल और 'लालबागचा राजा' के दर्शन यहाँ की सबसे बड़ी पहचान हैं।
गोवा
अवधि: 2 से 7 दिन (कुछ स्थानों पर 21 दिन तक)।
खासियत: गोवा में इसे 'चवथ' (Chovoth) कहा जाता है। यहाँ घर-घर में मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और 'माटोली' (फलों, फूलों और जंगली वनस्पतियों की विशेष सजावट) बनाई जाती है। यह पूरी तरह से पारंपरिक और पारिवारिक उत्सव होता है। यह मुख्य रूप से घर-परिवार में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसमें पूजा स्थल को फलों और फूलों (माटोली) से सजाया जाता है।
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश / तेलंगाना
अवधि: 3 से 11 दिन।
खासियत: कर्नाटक: यहाँ गणेश चतुर्थी को 'गौरी हब्बा' (Gouri Habba) के साथ जोड़ा जाता है, जिसमें गणेश चतुर्थी से एक दिन पूर्व माता गौरी (पार्वती) की पूजा की जाती है। बेंबाप्पा को 'कड़ाबू' (विशेष मोदक) का भोग लगाया जाता है। गलुरु और हुबली के पंडाल काफी भव्य होते हैं। तेलंगाना में हैदराबाद का 'खैराताबाद गणेश' अपनी विशाल और विशालकाय प्रतिमा की ऊंचाई के लिए प्रसिद्ध है। हुसैन सागर झील में भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाता है।
तमिलनाडु और केरल
अवधि: 1 से 3 दिन।
खासियत: तमिलनाडु में इसे 'विनायक चतुर्थी' कहा जाता है। यहाँ मंदिरों और घरों में क्ले (सफेद मिट्टी) की इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाकर पूजन किया जाता है। केरल में तिरुवनंतपुरम और कोच्चि के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन होता है। बाप्पा को विशेष मोदक (कोझुकट्टई) चढ़ाया जाता है।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा
अवधि: 1 से 3 दिन।
खासियत: यहाँ गणेश पूजन बड़े शैक्षणिक संस्थानों, कला केंद्रों और व्यावसायिक परिसरों में विशेष रूप से किया जाता है। पूजा पंडालों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होते हैं।
मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़
अवधि: 10 दिन
खासियत: यहाँ महाराष्ट्र जैसी ही भव्यता और उत्साह देखने को मिलता है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर जैसे शहरों में बड़े-बड़े पंडाल सजाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में भी रायुपर, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर आदि जगहों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होती है। अंत में विसर्जन के दिन अनंत चतुर्दशी पर झांकियां निकलती है। इंदौर की 'झांकियां' (कपड़ा मिलों की परंपरा) और अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह बेहद प्रसिद्ध हैं।
गुजरात
अवधि: 10 दिन
खासियत: सूरत, बड़ौदा और अहमदाबाद में बप्पा की बहुत विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। यहाँ गणेशोत्सव के पंडालों में शाम की आरती के बाद पारंपरिक 'गरबा' और 'रास' का आयोजन किया जाता है, जो गुजरात की अपनी विशेष पहचान है।
राजस्थान
अवधि: 3 से 10 दिन
खासियत: जयपुर का प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर इस उत्सव का मुख्य केंद्र रहता है, जहाँ लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और बप्पा को हजारों किलो मोदक का भोग लगाया जाता है। घरों में भी मिट्टी के गणपति स्थापित कर पारंपरिक तरीके से पूजा होती है।
उत्तर प्रदेश
अवधि: 3 से 10 दिन
खासियत: पिछले कुछ वर्षों में वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में गणेशोत्सव का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। वाराणसी में गंगा घाटों पर बप्पा की आरती की जाती है और अंतिम दिन गंगा नदी या जलकुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।
पंजाब
अवधि: 3 से 5 दिन
खासियत: पंजाब में यह त्योहार मुख्यतः शहरों (लुधियाना, अमृतसर, जालंधर) में सार्वजनिक मंडलों और हिंदू परिवारों द्वारा मनाया जाता है। यहाँ ढोल की ताल पर भांगड़ा करते हुए बप्पा का स्वागत और विसर्जन किया जाता है।
केरल
अवधि: 1 से 3 दिन
खासियत: केरल में इसे 'विनायक चतुर्थी' कहा जाता है। यहाँ के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों (जैसे तिरुवनंतपुरम का पझावंगडी गणपति मंदिर) में विशेष हाथियों का जुलूस और महापूजा आयोजित की जाती है। नारियल और चावल के आटे से बनी मिठाइयों का भोग लगाया जाता है।
असम
अवधि: 1 से 3 दिन
खासियत: असम और उत्तर-पूर्व भारत में गणेश चतुर्थी मुख्य रूप से व्यापारी वर्ग, शैक्षणिक संस्थानों और कला प्रेमियों द्वारा मनाई जाती है। गुवाहाटी के मंदिरों और पंडालों में असमिया संस्कृति के रंग और स्थानीय सजावट देखने को मिलती है।