फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाद्रपद मासिक शिवरात्रि: मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, योग और पूजा विधि

Wed, 09 Sep 2026 06:12 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 06:12 AM IST
सार

मासिक शिवरात्रि 2026 आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव की पूजा, व्रत और मंत्र जाप का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के खास उपाय।

विज्ञापन
Masik Shivratri 2026 Know Puja Muhurat Rituals and Special Remedies in hindi
आज 9 सितंबर 2026, बुधवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

Masik Shivratri 2026: आज 9 सितंबर 2026, बुधवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि जिस चतुर्दशी तिथि में रात्रि का समय पड़ता है, उसी दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत और भगवान शिव की रात्रिकालीन पूजा की जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि आज दोपहर शुरू होकर अगले दिन सुबह तक रहेगी, इसलिए शिवरात्रि का व्रत आज ही रखा जाएगा।

Masik Shivratri 2026 Know Puja Muhurat Rituals and Special Remedies in hindi
मासिक शिवरात्रि 2026 का शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe Stock

मासिक शिवरात्रि 2026 का शुभ मुहूर्त
9 सितंबर 2026 को मासिक शिवरात्रि की निशिता पूजा का समय रात 11:55 बजे से 12:41 बजे तक रहेगा। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:31 बजे से 5:17 बजे तक है। इस दिन बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा अमृत काल दोपहर 1:43 बजे से 3:14 बजे तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2:23 बजे से 3:13 बजे तक रहेगा। व्रत रखने वाले भक्त ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत और पूजा का संकल्प ले सकते हैं। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा करें।

Masik Shivratri 2026 Know Puja Muhurat Rituals and Special Remedies in hindi
मासिक शिवरात्रि पर बन रहे शिव और सिद्ध योग - फोटो : Adobe Stock

मासिक शिवरात्रि पर बन रहे शिव और सिद्ध योग
इस बार मासिक शिवरात्रि पर शिव योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। शिव योग सुबह से लेकर रात 9:52 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप, ध्यान और साधना करना शुभ माना जाता है। इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा, जिसे शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Shivratri 2026 Know Puja Muhurat Rituals and Special Remedies in hindi
मासिक शिवरात्रि पर अश्लेषा के बाद लगेगा मघा नक्षत्र - फोटो : अमर उजाला

अश्लेषा के बाद लगेगा मघा नक्षत्र
मासिक शिवरात्रि के दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह से दोपहर 3:14 बजे तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में दिन के अलग-अलग समय पर नक्षत्र का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Masik Shivratri 2026 Know Puja Muhurat Rituals and Special Remedies in hindi
मासिक शिवरात्रि पर भद्रा का समय - फोटो : freepik

मासिक शिवरात्रि पर भद्रा का समय
इस दिन भद्रा दोपहर 12:30 बजे से रात 11:29 बजे तक रहने की बात कही गई है। पंचांग मान्यता के अनुसार, इस दौरान भद्रा का वास पृथ्वी पर रहेगा, इसलिए शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, भगवान शिव की पूजा और आराधना पर इसका कोई प्रतिबंध नहीं माना जाता। भक्त इस अवधि में भी श्रद्धापूर्वक शिव पूजा और मंत्र जाप कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed