{"_id":"64be1d1e26ebaf425a03ed07","slug":"padmini-ekadashi-2023-date-upay-for-happiness-and-prosperity-in-life-2023-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Padmini Ekadashi 2023: पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Padmini Ekadashi 2023: पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
Padmini Ekadashi 2023 Upay: पद्मिनी एकादशी व्रत अधिक मास में रखा जाता है। इस बार पद्मिनी एकादशी का व्रत 29 जुलाई 2023, दिन शनिवार को रखा जाएगा। पद्मिनी एकादशी जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को बहुत प्रिय है। वैसे तो सभी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हैं, लेकिन अधिक मास में होने की वजह से पद्मिनी एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति पद्मिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
- फोटो : iStock
पद्मिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के आगे घी का दीपक जलाकर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
3 of 7
पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
- फोटो : अमर उजाला
पद्मिनी एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाएं। ऐसा करने से नौकरी में आ रही सभी तरह की दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
- फोटो : iStock
शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए पद्मिनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
पद्मिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
- फोटो : iStock
अधिक मास की पद्मिनी एकादशी के दिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराएं। साथ ही उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा जरूर दें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।