फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्राद्ध 2026: कब से शुरू होगा पितृपक्ष? जानें सर्वपितृ अमावस्या तक की सभी महत्वपूर्ण तिथियां

Mon, 31 Aug 2026 12:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा और सर्वपितृ अमावस्या कब पड़ेगी? जानें श्राद्ध पक्ष की सभी महत्वपूर्ण तिथियां और पितरों के श्राद्ध से जुड़ी जरूरी जानकारी।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2026 Know When Pitru Paksha Begins and Sarvapitru Amavasya Date in hindi
कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? - फोटो : AI

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व माना गया है। यह समय अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करने और उनके निमित्त श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान व दान-पुण्य करने के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में पितरों का स्मरण और विधिपूर्वक कर्मकांड करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2026 में पितृपक्ष की शुरुआत सितंबर महीने में होगी और इसका समापन अक्टूबर में सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं 2026 में पितृपक्ष कब से कब तक रहेगा और इस दौरान पड़ने वाली सभी महत्वपूर्ण श्राद्ध तिथियां कौन-कौन सी हैं।


2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?

Pitru Paksha 2026 Know When Pitru Paksha Begins and Sarvapitru Amavasya Date in hindi
पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार से होगी। - फोटो : adobe stock

कब से शुरू होगा पितृपक्ष 2026?
साल 2026 में पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार से होगी। इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 27 सितंबर को प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध होगा। वहीं, पितृपक्ष का समापन 10 अक्तूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी श्राद्ध तिथि ज्ञात नहीं होती या किसी कारणवश उनका श्राद्ध तिथि पर नहीं हो पाता।

Pitru Paksha 2026 Know When Pitru Paksha Begins and Sarvapitru Amavasya Date in hindi
पितृपक्ष 2026 कैलेंडर - फोटो : adobe stock

पितृपक्ष 2026 कैलेंडर

दिनांक

वार

तिथि

श्राद्ध

26 सितंबर

शनिवार

भाद्रपद पूर्णिमा

पूर्णिमा श्राद्ध

27 सितंबर

रविवार

प्रतिपदा

प्रतिपदा श्राद्ध

28 सितंबर

सोमवार

द्वितीया

द्वितीया श्राद्ध

29 सितंबर

मंगलवार

तृतीया

तृतीया श्राद्ध

30 सितंबर

बुधवार

चतुर्थी

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध

1 अक्तूबर 

गुरुवार

षष्ठी

षष्ठी श्राद्ध

2 अक्तूबर

शुक्रवार

सप्तमी

सप्तमी श्राद्ध

3 अक्तूबर

शनिवार

अष्टमी

अष्टमी श्राद्ध

4 अक्तूबर

रविवार

नवमी

नवमी श्राद्ध

5 अक्तूबर

सोमवार

दशमी

दशमी श्राद्ध

6 अक्तूबर

मंगलवार

एकादशी

एकादशी श्राद्ध

7 अक्तूबर

बुधवार

द्वादशी

द्वादशी श्राद्ध

8 अक्तूबर

गुरुवार

त्रयोदशी

त्रयोदशी श्राद्ध

9 अक्तूबर

शुक्रवार

चतुर्दशी

चतुर्दशी श्राद्ध

10 अक्तूबर

शनिवार

अमावस्या

सर्वपितृ श्राद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2026 Know When Pitru Paksha Begins and Sarvapitru Amavasya Date in hindi
किस दिन करना चाहिए पितरों का श्राद्ध? - फोटो : adobe stock

किस दिन करना चाहिए पितरों का श्राद्ध?
हिंदू धर्म की मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान जिस तिथि को किसी पूर्वज या परिवार के सदस्य का निधन हुआ था, उसी तिथि पर उनका श्राद्ध करना उचित माना जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु प्रतिपदा तिथि को हुई है, तो पितृपक्ष में प्रतिपदा तिथि के दिन ही उनका श्राद्ध किया जाता है।

विज्ञापन
Pitru Paksha 2026 Know When Pitru Paksha Begins and Sarvapitru Amavasya Date in hindi
चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध एक ही दिन - फोटो : freepik

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध एक ही दिन
पितृपक्ष 2026 के दौरान चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध 30 सितंबर, बुधवार को एक ही दिन होगा। इसलिए जिन पूर्वजों का निधन चतुर्थी या पंचमी तिथि को हुआ था, उनके लिए इसी दिन श्राद्ध कर्म किया जाएगा। पितृपक्ष में श्राद्ध की तिथि तय करते समय मृत्यु तिथि का सही ज्ञान होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed