फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक शिवरात्रि सितंबर 2026: जानें कब रखा जाएगा है व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Mon, 07 Sep 2026 01:27 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। आइए जानते हैं सितंबर 2026 में मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ समय क्या रहेगा।

विज्ञापन
september masik shivratri 2026 date shubh muhurat puja vidhi
Masik Shivaratri 2026 - फोटो : AI

हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है। प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महादेव की श्रद्धापूर्वक पूजा और व्रत करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि शिवरात्रि के व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही सुख-शांति, समृद्धि और मनचाही इच्छा पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं सितंबर 2026 में मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ समय क्या रहेगा।

september masik shivratri 2026 date shubh muhurat puja vidhi
सितंबर में कब है मासिक शिवरात्रि? - फोटो : adobe stock

सितंबर में कब है मासिक शिवरात्रि?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, सितंबर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से आरंभ होगी। इसका समापन 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर होगा। चतुर्दशी के रात्रिकालीन महत्व को देखते हुए मासिक शिवरात्रि का व्रत 9 सितंबर, बुधवार को रखा जाएगा।

september masik shivratri 2026 date shubh muhurat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व - फोटो : adobe stock

मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर श्रद्धा से व्रत रखने और भगवान शिव का पूजन करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। शिव मंत्रों का जाप शिव मंदिर या घर के पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना शुभ माना जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराने और इसके बाद स्वयं भोजन करने की परंपरा भी बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
september masik shivratri 2026 date shubh muhurat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व - फोटो : adobe stock

मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के कष्ट कम होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। भगवान शिव की कृपा से आरोग्य, दीर्घायु, ऐश्वर्य और संतान सुख की प्राप्ति होने की भी धार्मिक मान्यता है। श्रद्धापूर्वक व्रत करने से मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
september masik shivratri 2026 date shubh muhurat puja vidhi
मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : adobe stock

मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करते समय इन मंत्रों का जाप किया जा सकता है:

ॐ त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुतम्।
त्रिजन्म पाप संहारम् एक बिल्वं शिवार्पणम्॥


ॐ शिवाय नमः।
ॐ सर्वात्मने नमः।
ॐ त्रिनेत्राय नमः।
ॐ हराय नमः।
ॐ इन्द्रमुखाय नमः।

 

विश्वकर्मा पूजा 2026: सितंबर में कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed