फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: घर और ऑफिस में गणेश स्थापना के नियमों में क्या है अंतर? जानें जरूरी बातें

Tue, 08 Sep 2026 12:46 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Sep 2026 12:46 AM IST
सार

गणेश चतुर्थी पर घर के साथ ऑफिस में भी गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। हालांकि, कार्यस्थल पर गणेश स्थापना करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। जानिए घर और ऑफिस की गणेश स्थापना में क्या अंतर है ।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Office Ganesh Sthapana Has Different Rules Know What to Keep in Mind
गणेश स्थापना - फोटो : amar ujala

गणेश चतुर्थी का उत्सव अब केवल घरों तक ही सीमित नहीं है। कई कॉर्पोरेट ऑफिस, दुकानों और स्टार्टअप्स में भी गणपति बप्पा का स्वागत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार घर और कार्यस्थल पर गणेश जी की स्थापना में कुछ अंतर बताए गए हैं। ऑफिस में बप्पा को विराजमान कराते समय मूर्ति के स्वरूप से लेकर दिशा और पूजा के नियमों तक कई बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर ऑफिस में गणपति स्थापना करने जा रहे हैं, तो इन बातों को जरूर जान लें।


हरतालिका तीज में बालू की शिव-पार्वती प्रतिमा क्यों बनाई जाती है? जानें परंपरा का रहस्य
मासिक शिवरात्रि सितंबर 2026: जानें कब रखा जाएगा है व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Ganesh Chaturthi Office Ganesh Sthapana Has Different Rules Know What to Keep in Mind
गणेश स्थापना - फोटो : freepik

मूर्ति का स्वरूप
घर में लोग अपनी पसंद और धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश जी की अलग-अलग स्वरूप वाली प्रतिमा स्थापित करते हैं। वहीं कार्यस्थल या व्यापारिक स्थान के लिए शांत मुद्रा और पद्मासन में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा स्वरूप स्थिरता और सकारात्मकता का प्रतीक होता है।

पूजा का संकल्प
घर में गणपति पूजा का उद्देश्य परिवार की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना से जुड़ा होता है। ऑफिस में पूजा के दौरान व्यापार में तरक्की, आर्थिक स्थिरता, काम में आ रही बाधाओं को दूर करने और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल की कामना की जाती है।

स्वच्छता और अनुशासन
घर में पूजा की व्यवस्था और साफ-सफाई पर परिवार आसानी से ध्यान दे सकता है। ऑफिस में लोगों की आवाजाही अधिक होती है, इसलिए गणपति स्थापना वाली जगह की स्वच्छता, पवित्रता और पूजा के समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना जाता है।

 

Ganesh Chaturthi Office Ganesh Sthapana Has Different Rules Know What to Keep in Mind
ऑफिस में गणपति स्थापना करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : freepik

ऑफिस में गणपति स्थापना करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • ईशान कोण या पूर्व दिशा चुनें:वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऑफिस में गणेश जी की स्थापना के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण या पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। प्रतिमा रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी पीठ मुख्य कार्यक्षेत्र की ओर न हो।

  • सूंड की दिशा भी मानी जाती है महत्वपूर्ण: कार्यस्थल के लिए बाईं ओर मुड़ी सूंड वाले गणपति की प्रतिमा को प्राथमिकता देने की मान्यता है। वहीं दाईं ओर मुड़ी सूंड वाले गणेश जी की पूजा में अधिक नियमों का पालन करना पड़ता है। इसलिए ऑफिस जैसे व्यस्त स्थान पर प्रतिमा चुनते समय इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

  • बीम, सीढ़ियों और वॉशरूम के पास न रखें मूर्ति: गणेश जी की चौकी ऐसे स्थान पर रखें जहां उनके ऊपर छत की भारी बीम न हो। सीढ़ियों के नीचे या वॉशरूम से सटी दीवार के पास भी प्रतिमा स्थापित करने से बचने की सलाह दी जाती है।

  • बप्पा को अर्पित करें 21 दूर्वा: धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है। पूजा के दौरान 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके साथ मोदक या बेसन के लड्डू का भोग भी लगाया जा सकता है।

  • टीम के साथ करें आरती:ऑफिस में गणपति स्थापना के बाद सुविधानुसार सुबह या शाम कर्मचारियों के साथ सामूहिक आरती की जा सकती है। इससे सभी लोग एक साथ पूजा में शामिल हो पाते हैं और कार्यस्थल पर उत्सव का माहौल बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed