फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी आज या कल? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Wed, 06 Sep 2023 09:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 06 Sep 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Date time puja vidhi shubh muhurat janmashtami kab hai
साल 2023 में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। वहीं महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। उन्हें झूला झुलाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोग 6 सितंबर तो वहीं कुछ लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल कृष्ण जन्माष्टमी कब है- 




Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 

Krishna Janmashtami 2023 Date time puja vidhi shubh muhurat janmashtami kab hai
साल 2023 में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? - फोटो : iStock

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 कब है? 
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 7 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। 

Krishna Janmashtami 2023 Date time puja vidhi shubh muhurat janmashtami kab hai
साल 2023 में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? - फोटो : Self

कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा मध्य रात्रि की जाती है, इसलिए इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 सितंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Date time puja vidhi shubh muhurat janmashtami kab hai
साल 2023 में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? - फोटो : amar ujala

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजा मुहूर्त
6 सितंबर 2023, दिन बुधवार को रात 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट के बीच जन्माष्टमी की पूजा की जाएगी। बता दें कि कान्हा का जन्म रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में हुआ था। 06 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत सुबह 09 बजकर 20 मिनट से हो रही है। अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। वहीं जन्माष्टमी व्रत का पारण 7 सितंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट या शाम 04 बजकर 14 मिनट के बाद किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Date time puja vidhi shubh muhurat janmashtami kab hai
साल 2023 में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? - फोटो : amar ujala

गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय के लिए जन्माष्टमी की तिथि
बता दें कि गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय के लोग अलग-अलग दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं। ऐसे में 6 सितंबर 2023 को गृहस्थ जीवन वाले लोग और 7 सितंबर 2023 को वैष्णव संप्रदाय के लोग कान्हा का जन्मोत्सव मना सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed