अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंकज्योतिष 21 दिसंबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
शत्रुओं से सावधान रहें। आज समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है। घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- ग्रे
अंक- 2
आप आज ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक- 3
नई नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उम्मीदों के मुताबिक परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। मीडिया एवं बैंकिंग से जुड़े लोगों की सराहना होगी। आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। रोमांटिक संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 4
आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। बच्चों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। माता-पिता के बीच होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं। आप कुछ अनसुलझे प्रश्नों में उलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- लेमन