हर साल अगहन माह में सूर्य के धनु राशि में संक्रांति करने पर को धनु संक्रांति के नाम से जाना जाता है। धनु संक्रांति के दिन से खरमास आरंभ हो जाता है। इस वर्ष 15 दिसंबर 2020 से खरमास आरंभ हो गया है। मकर संक्रांति के दिन से खरमास समाप्त हो जाएगा। इस एक माह तक सभी शुभ मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं लेकिन हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ की दृष्टि से खरमास का महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कुछ कार्य ऐसे बताए गए हैं जिनको करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन की परेशानियों का अंत होता है। ये काम खरमास में अवश्य करने चाहिए।
khar maas 2020: चल रहा है खरमास, जरूर करें ये आठ काम, दूर होगी हर परेशानी
प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें
इस समय सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए हर साल दिसंबर माह के मध्य से खरमास लग जाता है। इस माह प्रतिदिन सूर्य को नियम पूर्वक जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होकर सफलता प्राप्त होती है।
तुलसी पूजा
हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। वैसे तो हमेशा ही तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए, लेकिन खरमास में तुलसी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए इस माह प्रतिदन नियमपूर्वक प्रातः और संध्याकाल में तुलसी के पौधे में दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।
पीपल के वृक्ष की पूजा
पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है, इसलिए खरमास में प्रतिदिन पीपल की पूजा करनी चाहिए। इस माह में प्रतिदिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीपल में जल अर्पित करें और पूजन करें। संध्या के समय भी पीपल के नीचे दीपक प्रज्वलित करें। इसे नियम बना लें। आपके जीवन की समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।
खरमास में श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभफलदायी रहता है। इसलिए खरमास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी हैं। इस दिन नियम और निष्ठा के साथ व्रत करने एवं भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और मनुष्य के सभी दुखों का अंत होता है।