{"_id":"6b0004fe3d96096fba0bfa9d","slug":"dev-uthani-ekadashi-2026-tulsi-vivah-vrat-dos-and-donts-on-ekadashi-tithi-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवउठनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए क्या है व्रत के नियम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
देवउठनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए क्या है व्रत के नियम
Fri, 20 Nov 2026 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:00 PM IST
सार
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ तुलसी विवाह की परंपरा होती है। इस दिन कुछ नियम होते हैं जिसमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आज देवउठनी एकादशी है। हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इसे देवप्रबोधिनी, देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगिद्रा से जागते हैं और सृष्टि का संचालन दोबारा से अपने हाथों में लेते हैं। इस दिन से चातुर्मास खत्म हो जाता है और शुभ मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार देवउठनी एकादशी हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम विवाह कराने की परंपरा होती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी की आराधना करने और व्रत रखने का विशेष विधान होता है। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी पर कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
देवउठनी एकादशी पर क्या करें
सुबह जल्दी उठें
देवउठनी एकादशी के दिन जल्दी उठे और स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें।
भगवान विष्णु की पूजा करें
एकादशी तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान और महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, दीपक, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
दीपक जलाएं
देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने का विधान होता है। इस दिन शाम के समय गोधूलि मुहूर्त में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता से घर की सुख-समृद्धि की कामना करें।
विज्ञापन
भजन-कीर्तन करें
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के अवसर पर भजन-कीर्तन और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। इस दिन शंख और घंटी बजाकर भगवान को जगाएं।
दान करें
देवउठनी एकादशी पर दान जरूर करें। इस दिन अन्न, फल, कपड़े और दूसरी जरूरी चीजों का दान करें।
देवठनी एकादशी पर क्या न करें?
चावल न खाएं
एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है। इस दिन फलाहार का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
तुलसी के पत्ते न तोड़ें
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल एकादशी के दिन पहले तोड़कर रख लें।
मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें
एकादशी पर तामसिक भोजन करने से बचें। इस दिन खाने में प्याज और लहसुन आदि से परहेज करें।
किसी का अपमान न करें
एकादशी पर व्रत रखें और इस दिन घर और बाहर किसी को अपशब्द बोलने से बचें।
द्वादशी पर पारण करना ना भूले
एकादशी पर व्रत रखने और अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करने की परंपरा होती है। ऐसे में दूसरे दिन पारण जरूर करें।तुलसी विवाह: कहीं शालिग्राम संग रचता है ब्याह, तो कहीं निकलती है भव्य बारात, जानिए देशभर की अनोखी परंपराएं
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर क्या करें
सुबह जल्दी उठें
देवउठनी एकादशी के दिन जल्दी उठे और स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े धारण करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें।
भगवान विष्णु की पूजा करें
एकादशी तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान और महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, दीपक, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
विज्ञापन
दीपक जलाएं
देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करने का विधान होता है। इस दिन शाम के समय गोधूलि मुहूर्त में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता से घर की सुख-समृद्धि की कामना करें।
विज्ञापन
भजन-कीर्तन करें
देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागरण के अवसर पर भजन-कीर्तन और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। इस दिन शंख और घंटी बजाकर भगवान को जगाएं।
दान करें
देवउठनी एकादशी पर दान जरूर करें। इस दिन अन्न, फल, कपड़े और दूसरी जरूरी चीजों का दान करें।
देवठनी एकादशी पर क्या न करें?
चावल न खाएं
एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित होता है। इस दिन फलाहार का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
तुलसी के पत्ते न तोड़ें
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल एकादशी के दिन पहले तोड़कर रख लें।
मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें
एकादशी पर तामसिक भोजन करने से बचें। इस दिन खाने में प्याज और लहसुन आदि से परहेज करें।
किसी का अपमान न करें
एकादशी पर व्रत रखें और इस दिन घर और बाहर किसी को अपशब्द बोलने से बचें।
द्वादशी पर पारण करना ना भूले
एकादशी पर व्रत रखने और अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करने की परंपरा होती है। ऐसे में दूसरे दिन पारण जरूर करें।
