Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   baikunth chaturdashi 2026 shiva and vishnu worshipped together know significance

बैकुंठ चतुर्दशी: जब भगवान विष्णु ने शिव को चढ़ाया अपना कमल नयन, तभी से शुरू हुई वैकुंठ चतुर्दशी की परंपरा

Sun, 22 Nov 2026 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Nov 2026 01:33 PM IST
सार

हिंदू धर्म में बैकुंठ चतुर्दशी का विशेष महत्व होता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
baikunth chaturdashi 2026 shiva and vishnu worshipped together know significance
Vaikuntha Chaturdashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा की जाती है। इसे हरि-हर मिलन का पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और महादेव की आराधना करने से भक्तों को दोनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन


देव दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला यह पर्व काशी में विशेष श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विष्णु को विशेष सम्मान के साथ विराजमान किया जाता है। भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी दल भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं और महादेव को प्रिय बेलपत्र भगवान विष्णु को चढ़ाए जाते हैं। वर्ष 2026 में वैकुंठ चतुर्दशी सोमवार, 23 नवंबर को मनाई जाएगी। वैकुण्ठ चतुर्दशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जो भी व्यक्ति बैकुंठ चतुर्दशी को भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जीवन के अंत समय में उसे भगवान विष्णु के धाम बैकुंठ में स्थान मिलता है।
विज्ञापन


बैकुंठ चतुर्दशी कथा
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार सृष्टि के पालनहार विष्णु देवाधिदेव महादेव का पूजन करने के लिए काशी आए। यहां उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर स्नान किया और फिर 1000 स्वर्ण कमल के पुष्पों भोलेनाथ को उपासना करने का संकल्प लिया। श्रीहरि ने काशी में शिवलिंग का अभिषेक किया और विधि विधान से पूजा करने लगे तो शिवजी ने उनकी परीक्षा लेने के लिए एक स्वर्ण पुष्प कम कर दिया। भगवान विष्णु को को पुंडरीकाक्ष और कमल नयन भी कहा जाता है।ऐसे में पुष्प की कमी होने पर विष्णु जी ने अपने कमल समान नयन समर्पित करने लगे, श्री नारायण की भक्ति से प्रसन्न होकर शिव प्रकट हुए। उस दिन कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी तिथि थी। भोलेनाथ बोले आज से ये तिथि बैकुंठ चतुर्दशी कहलाएगी। इस दिन जो व्रत कर पूर्ण श्रद्धा के साथ पहले आपका (विष्णु जी) का पूजन करेगा उस बैकुंठ में स्थान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदर्शन चक्र किया भेंट
भगवान भोलेनाथ ने इसी दिन करोड़ों सूर्यों की कांति के समान वाला सुदर्शन चक्र श्रीहरि को प्रदान किया। एक और मान्यता के अनुसार श्रीहरि ने इस दिन जय-विजय को स्वर्ग के द्वार खुले रखने का आदेश दिया था। मान्यता हैं कि पृथ्वीलोक पर रहने वाले प्राणी को इस दिन व्रत और जगत के पालहार की पूजा करने से मृत्यु के बाद यमलोक की पीड़ा नहीं सेहनी पड़ती, उसे मोक्ष की प्राप्त होता है, उसे 14000 पाप कर्मों से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed