Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya niti illegal money or earnings are never bring success poverty could descend upon the home

चाणक्य नीति: गलत तरीके से कमाया धन नहीं देता सुख, घर में छा सकती है दरिद्रता

Thu, 26 Nov 2026 09:21 PM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 26 Nov 2026 09:21 PM IST
सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की कुछ आदतें उसकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। चाणक्य नीति में ऐसे लोगों का भी जिक्र मिलता है, जिनके पास अधिक कमाई होने के बावजूद धन नहीं टिकता। उनकी गलतियां और व्यवहार धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
Chanakya niti illegal money or earnings are never bring success poverty could descend upon the home
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Chanakya Niti In Hindi: जीवन में सुख-सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए धन का होना बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति अच्छी कमाई करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने की कोशिश करता है, लेकिन केवल पैसा कमाना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उसे सही तरीके से बचाना और खर्च करना भी जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति की ऐसी कुछ आदतों का जिक्र किया है, जिनकी वजह से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोग चाहे जितना भी धन कमा लें, उनके पास पैसा अधिक समय तक नहीं टिकता। आइए जानते हैं किन आदतों के कारण व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन




श्लोक
अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दश वर्षाणि तिष्ठति।
प्राप्ते एकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति।।




अर्थ: अन्याय या गलत तरीके से अर्जित धन अधिकतम दस वर्षों तक टिकता है, ग्यारहवें वर्ष में वह पूरी तरह नष्ट हो जाता है।



अनैतिक तरीके से कमाया गया धन
चाणक्य के अनुसार जो धन ईमानदारी से नहीं, बल्कि अनुचित या धोखाधड़ी के माध्यम से अर्जित किया गया हो, वह सिर्फ क्षणिक सुख देता है। ऐसा धन न केवल व्यक्ति की मानसिक शांति छीनता है, बल्कि भविष्य में दुखों का कारण भी बनता है।
विज्ञापन




चाणक्य नीति: जीवन में इन 4 बातों को हमेशा रखें गुप्त, वरना पड़ेगा पछताना
विज्ञापन
विज्ञापन




चाणक्य नीति: इनके बिना अधूरा माना जाता है इंसान का जीवन, जानें क्या कहती हैं नीति की बातें 



चोरी से अर्जित धन
चोरी या छल-कपट से मिला पैसा कभी स्थायित्व नहीं देता। यह न तो आत्मिक संतोष देता है और न ही सुख-शांति। चाणक्य मानते हैं कि चोरी की कमाई से न केवल स्वयं व्यक्ति का पतन होता है, बल्कि उसके परिवार और वंश को भी इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है।



धोखे से धन कमाने वालों का भविष्य
अगर कोई व्यक्ति दूसरों को धोखा देकर धन कमाता है, तो उसका सम्मान धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। समाज ऐसे लोगों को तिरस्कृत करता है। उनके संबंध खराब होते हैं और वह कर्ज तथा मानसिक तनाव से घिर जाता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed