Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवि प्रदोष व्रत 2026: दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sat, 28 Nov 2026 04:30 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 28 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

Ravi Pradosh Vrat 2026: दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। आइए जानते हैं दिसंबर के पहले प्रदोष व्रत की सही तारीख, पूजा का समय और इसका धार्मिक महत्व।

विज्ञापन
December Pradosh Vrat 2026 Date Shubh Muhurat Puja significance Ravi Pradosh vrat
Ravi Pradosh Vrat 2026 - फोटो : AI

December Pradosh Vrat 2026 Date: दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। इस बार यह व्रत रविवार को पड़ने के कारण रवि प्रदोष कहलाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से आराधना करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शोभन और अतिगण्ड योग का संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं दिसंबर के पहले प्रदोष व्रत की सही तारीख, पूजा का समय और इसका धार्मिक महत्व।


 

Trending Videos
December Pradosh Vrat 2026 Date Shubh Muhurat Puja significance Ravi Pradosh vrat
दिसंबर 2026 में पहला प्रदोष व्रत कब है? - फोटो : adobe stock

दिसंबर 2026 में पहला प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 7 दिसंबर को देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदयातिथि और प्रदोष काल में पूजा के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह व्रत 6 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है।
 

December Pradosh Vrat 2026 Date Shubh Muhurat Puja significance Ravi Pradosh vrat
रवि प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त - फोटो : adobe stock

रवि प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त
रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शाम का समय विशेष माना गया है। 6 दिसंबर को पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को शिव आराधना के लिए कुल 2 घंटे 43 मिनट का समय मिलेगा।

इस दिन अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:11 बजे से 6:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:45 बजे से 12:40 बजे तक

6 दिसंबर को सूर्योदय सुबह 7 बजे और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट पर होगा। सूर्यास्त के साथ ही प्रदोष काल शुरू हो जाएगा। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में और सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
December Pradosh Vrat 2026 Date Shubh Muhurat Puja significance Ravi Pradosh vrat
शोभन योग में रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत - फोटो : adobe stock

शोभन योग में रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत
इस बार रवि प्रदोष व्रत पर शोभन योग का संयोग बन रहा है। यह योग सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अतिगण्ड योग शुरू हो जाएगा। वहीं, स्वाति नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा।
 

विज्ञापन
December Pradosh Vrat 2026 Date Shubh Muhurat Puja significance Ravi Pradosh vrat
प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock

प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत के प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होने और सुख-शांति का आगमन होने की मान्यता है। श्रद्धालु संतान सुख, अच्छे स्वास्थ्य, धन-संपत्ति और समृद्धि की कामना से भी यह व्रत रखते हैं।

मार्गशीर्ष मास 2026 कैलेंडर: यहां देखें अगहन महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और खरमास की तारीख
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed