फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए घर के बाहर लगाएं ये पौधा, जीवन में आएगी शांति

Thu, 15 May 2025 12:00 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 12:00 PM IST
सार

माना जाता है कि नीम का पेड़ शनि के दोषों को शांत करने में सहायक होता है। लेकिन ध्यान रखें इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। सही दिशा में लगाने से ग्रहदोष शांत होते हैं और घर में समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Astro Tips Neem Ke Upay How to Reduce Shani Rahu Ketu Impact Neem Tree At Home
rahu-ketu dosh upay - फोटो : amar ujala

Neem Ke Upay: कई बार हमें जीवन में बहुस सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका एक कारण शनि या राहु-केतु के अशुभ प्रभाव भी हो सकता है। शास्त्रों में इन समस्याओं से छुटकारा पानें के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप भी शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभावों का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए कौन सा उपाय कर सकते हैं। 



हिंदू धर्म में नीम के पेड़ को अत्यंत पवित्र माना गया है। इसका संबंध सिर्फ स्वास्थ्य लाभों से ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष रूप से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि नीम का पेड़ शनि के दोषों को शांत करने में सहायक होता है। लेकिन ध्यान रखें इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। सही दिशा में लगाने से ग्रहदोष शांत होते हैं और घर में समृद्धि आती है।

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस विधि से करें प्रसन्न, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान
Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत पर बरगद के पेड़ के नीचे करें ये उपाय, पति को होगा धन लाभ

Astro Tips Neem Ke Upay How to Reduce Shani Rahu Ketu Impact Neem Tree At Home
नीम का पेड़ लगाने के लाभ - फोटो : freepik.com

नीम का पेड़ लगाने के लाभ
नीम के वृक्ष के पास नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती। यह न सिर्फ राहु-केतु और शनि के प्रभावों को कम करता है, बल्कि सकारात्मकता और धन-संपत्ति का भी प्रवेश कराता है। घर के बाहर यह पेड़ लगाने से नजर दोष, पितृ दोष और शनि-मंगल के दोषों से भी राहत मिल सकती है।

Astro Tips Neem Ke Upay How to Reduce Shani Rahu Ketu Impact Neem Tree At Home
किस दिशा में लगाएं नीम का पौधा? - फोटो : Adobe stock

किस दिशा में लगाएं नीम का पौधा?
ज्योतिष के अनुसार नीम का संबंध मंगल, शनि और केतु ग्रहों से होता है। ऐसे में दक्षिण दिशा नीम का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा में पौधा लगाने से लंबे समय से अटकी हुई बरकत फिर से सक्रिय हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips Neem Ke Upay How to Reduce Shani Rahu Ketu Impact Neem Tree At Home
नीम का पेड़ लगाने के लाभ - फोटो : freepik

नीम को 'नीमाड़ी देवी' का रूप माना गया है। कहा जाता है कि नीम की लकड़ी से हवन करने पर वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है। नीम की पत्तियों से धूनी देने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: कब रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी का व्रत? जानें तिथि
Bada Mangal 2025: क्या होता है बड़ा मंगल? जानें इसका ऐतिहासिक महत्व और तिथि

विज्ञापन
Astro Tips Neem Ke Upay How to Reduce Shani Rahu Ketu Impact Neem Tree At Home
नीम पेड़ - फोटो : freepik

नीम का संबंध मंगल ग्रह से होता है। रोजाना इस पेड़ पर जल अर्पित करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है, जो मंगल के दोष को शांत करते हैं। वहीं नीम की माला धारण करने से शनि के अशुभ प्रभावों से भी बचा जा सकता है। अगर कुंडली में केतु दोष हो तो नीम की पत्तियां पानी में डालकर स्नान करना लाभदायक होता है।

 

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु के गोचर का मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed