फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु के गोचर का मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Thu, 15 May 2025 11:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 May 2025 11:23 AM IST
सार

राहु पिछले करीब 18 महीने देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में रहने के बाद अब 18 मई 2025 को शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 Rahu Transits In Kumbh Rashi These Zodiac Sign Will Get Benefit Horoscope Prediction in Hindi
राहु राशि परिवर्तन 2025

Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक रहस्यमयी और छाया ग्रह माना जाता है। ये पापी और क्रूर ग्रहों की श्रेणी में आते हैं। राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं और यह किसी एक राशि में करीब 18 महीनों के लिए गोचर करते हैं। ज्योतिष में राहु का विशेष महत्व होता है। राहु अब अपनी राशि बदलने वाले हैं। राहु पिछले करीब 18 महीने देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में रहने के बाद अब 18 मई 2025 को शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा, आइए इसके बारे में जानते हैं कि इन तीन राशि के लोगों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आने वाला है। 

Rahu Gochar 2025 Rahu Transits In Kumbh Rashi These Zodiac Sign Will Get Benefit Horoscope Prediction in Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर राहु के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। मेष राशि वालों के लिए राहु का गोचर एकादश भाव में होगा ऐसे में यहां पर राहु बहुत ही अच्छा और शुभ प्रभाव डालते हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों की सभी तरह की इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। भूमि, वाहन और मकान के खरीदारी में सुखों की प्राप्ति होगी। यहां का राहु आपकी हर एक तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपके साहस, पराक्रम और धन-लाभ में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग, विस्तार और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

Rahu Gochar 2025 Rahu Transits In Kumbh Rashi These Zodiac Sign Will Get Benefit Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर मिलाजुला रहने वाला साबित हो सकता है। कहीं लाभ मिलेगा तो कहीं सतर्क रहने की जरूरत है। राहु के गोचर से यह आपके दशम में भाव में होगा। ऐसे में राहु आपके करियर में ऊंचाईयों हासिल करवा सकता है। एक तरफ जहां दशम का राहु करियर में अच्छे मुकाम तो दिलवाएगा ही साथ ही दूसरी तरफ पिता से कुछ मतभेद भी पैदा करा सकता है। इस दौरान आपको राहु से संबंधित कुछ बीमारियों से सावधान रहना होगा। राहु के गोचर करने से आपकी आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा दिला सकता है। 

Grah Gochar: इस सप्ताह सूर्य और गुरु समेत 4 ग्रहों का गोचर, चमकेगा इन राशियों का भाग्य
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 Rahu Transits In Kumbh Rashi These Zodiac Sign Will Get Benefit Horoscope Prediction in Hindi
राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का परिवर्तन आपके भाग्य में कुछ उतार तो कुछ चढ़ाव दोनों ही तरह के परिवर्तन करने में सक्षम है। आपकी राशि में राहु का गोचर नवम भाव यानी भाग्य के भाव में होगा। इस तरह से कभी आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा तो कभी बनते-बनते कामों में कई तरह की रुकावटें आने लगेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed