फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत पर बरगद के पेड़ के नीचे करें ये उपाय, पति को होगा धन लाभ

Thu, 15 May 2025 07:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 15 May 2025 07:01 AM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष की पूजा करने से पति की दीर्घायु और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह व्रत विधि पूर्वक किया जाता है, जिससे साधक को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Vat Savitri 2025 Vrat Upay Astro Remedies To Increase Husband Income
वट सावित्री व्रत उपाय - फोटो : adobe stock

Vat Savitri Vrat Upay: ज्येष्ठ मास की शुरुआत हो चुकी है। इसी महीने में मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए एक विशेष पर्व माना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष की पूजा करने से पति की दीर्घायु और संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह व्रत विधि पूर्वक किया जाता है, जिससे साधक को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि महिलाएं इस दिन वट वृक्ष के नीचे विशेष उपाय करें, तो इससे न केवल पति की प्रगति के रास्ते खुलते हैं, बल्कि घर की आमदनी भी बढ़ सकती है।




Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस विधि से करें प्रसन्न, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान
Vat Savitri 2025: वट सावित्री पर करें ये उपाय, पति की लंबी उम्र और तरक्की का मिलेगा आशीर्वाद

Vat Savitri 2025 Vrat Upay Astro Remedies To Increase Husband Income
वट सावित्री व्रत 2025 में कब रखा जाएगा? - फोटो : freepik

वट सावित्री व्रत 2025 में कब रखा जाएगा?
पंचांग के अनुसार इस वर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12:11 बजे होगी और इसका समापन 27 मई को सुबह 8:31 बजे होगा। चूंकि अमावस्या तिथि का प्रभाव दिन में रहेगा, इसलिए वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा।

Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: कब रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी का व्रत? जानें तिथि
Bada Mangal 2025: क्या होता है बड़ा मंगल? जानें इसका ऐतिहासिक महत्व और तिथि

Vat Savitri 2025 Vrat Upay Astro Remedies To Increase Husband Income
वैवाहिक जीवन में शांति के लिए - फोटो : freepik

जीवन में सुख और समृद्धि के लिए करें ये खास उपाय
वैवाहिक जीवन में शांति के लिए

यदि शादीशुदा जीवन में लगातार तनाव बना हुआ है, तो इस दिन वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय घी का दीपक जलाएं और पति-पत्नी दोनों मिलकर वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri 2025 Vrat Upay Astro Remedies To Increase Husband Income
आर्थिक तंगी या कर्ज से राहत के लिए - फोटो : adobe stock

आर्थिक तंगी या कर्ज से राहत के लिए
अगर परिवार में आर्थिक संकट बना हुआ है या कर्ज लगातार बढ़ रहा है, तो इस दिन माता लक्ष्मी को पीले रंग की 11 कौड़ियां अर्पित करें। यदि पीली कौड़ियां उपलब्ध न हों, तो सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर अर्पित किया जा सकता है। इस उपाय से आर्थिक अड़चनों से मुक्ति मिलने की संभावना होती है। यह पूजा स्त्री या उनके पति दोनों कर सकते हैं।

Apara Ekadashi 2025: कब है अपरा एकादशी? जानें क्या है इसका महत्व और पूजा विधि
Somvar Mantra: महादेव के इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, पूरे होंगे सभी अटके काम

विज्ञापन
Vat Savitri 2025 Vrat Upay Astro Remedies To Increase Husband Income
वैवाहिक प्रेम बढ़ाने के लिए - फोटो : Adobe

वैवाहिक प्रेम बढ़ाने के लिए
वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को सौंदर्य और श्रृंगार का सामान भेंट में देना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे वैवाहिक संबंधों में मिठास आती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। इस दिन कम से कम 11 विवाहित महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार स्वरूप देना अत्यंत फलदायी माना गया है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed