Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष जारी है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि को होगा। इस तिथि को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। आमतौर पर इस अमावस्या को बड़ी अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि यह पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित होती हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, दान, पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोज कराने से कई तरह के दोषों से राहत मिलती हैं। साथ ही, पूर्वजों की कृपा भी वंशजों पर बनी रहती है। शास्त्रों की मानें तो इस दिन भूले-बिसरे और अज्ञात तिथियों के श्राद्ध भी किए जाते हैं। इसलिए सर्वपितृ अमावस्या को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में सर्वपितृ अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।
सर्वपितृ अमावस्या को लेकर है कंफ्यूजन? यहां जानें सही डेट और पितरों की कृपा पाने के सरल उपाय
Sarva Pitru Amavasya 2026: हिंदू धर्म में आश्विन मास की अमावस्या तिथि को खास माना जाता है, क्योंकि इस तिथि को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों की आत्मशांति के लिए पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोज कराने से कई तरह के दोषों से राहत मिलती हैं। साथ ही, पूर्वजों की कृपा भी वंशजों पर बनी रहती है।
सर्वपितृ अमावस्या 2026
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 9 अक्तूबर की रात 9 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 10 अक्तूबर की रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी।
राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल
- पहला मुहूर्त- सुबह 11:34 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
- दूसरा मुहूर्त- दोपहर 12:21 बजे से 1:07 बजे तक
- तिसरा मुहूर्त- दोपहर 1:07 बजे से 3:28 बजे तक
साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, नौकरी में करेंगे तरक्की
सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये काम
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें।
- इस शुभ अवसर पर पितरों का तर्पण जरूर करें। मान्यता है कि, इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
साप्ताहिक राशिफल: 5 से 11 अक्तूबर के बीच इन राशियों की दूर होंगी परेशानियां, मिलेंगे नए अवसर
इंदिरा एकादशी 2026: कब है अक्तूबर की पहली एकादशी? जानें व्रत की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
- सर्वपितृ अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
- अगर किसी पूर्वज का श्राद्ध किसी कारणवश रह गया है, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध जरूर करें।
- पितरों की शांति के लिए घर में दीप जलाएं और श्रद्धापूर्वक मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है।