Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवउठनी एकादशी व्रत पारण 2026: कब किया जाएगा देवउठनी एकादशी व्रत का पारण? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और नियम

Fri, 20 Nov 2026 03:44 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 20 Nov 2026 03:44 PM IST
सार

DevUthani Ekadashi 2026: साल 2026 में यह व्रत 20 नवंबर को रखा गया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत का संपूर्ण फल पाने के लिए द्वादशी तिथि में निर्धारित शुभ समय पर पारण करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी व्रत 2026 का पारण कब होगा, शुभ समय क्या है और व्रत खोलते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Dev uthani ekadashi paran 2026 date time shubh muhurat
देवउठनी एकादशी 2026 पारण - फोटो : AI

DevUthani Ekadashi 2026 Paran Timing: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस तिथि को विशेष पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि भगवान विष्णु चातुर्मास की चार महीने की योगनिद्रा पूरी करने के बाद इसी दिन जागृत होते हैं। सालभर में आने वाली 24 एकादशियों में इस पर्व का विशेष स्थान है। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। साल 2026 में यह व्रत 20 नवंबर को रखा गया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत का संपूर्ण फल पाने के लिए द्वादशी तिथि में निर्धारित शुभ समय पर पारण करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी व्रत 2026 का पारण कब होगा, शुभ समय क्या है और व्रत खोलते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए।

Trending Videos
Dev uthani ekadashi paran 2026 date time shubh muhurat
देवउठनी एकादशी व्रत 2026 का पारण कब है? - फोटो : adobe

देवउठनी एकादशी व्रत 2026 का पारण कब है?
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का समापन अगले दिन द्वादशी तिथि में पारण करके किया जाता है। पंचांग के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को द्वादशी तिथि पूरे दिन रहने के बाद अगले दिन यानी 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 20 नवंबर को एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 21 नवंबर को इसका पारण करेंगे।

वहीं, वैष्णव परंपरा के अनुसार 21 नवंबर को गौण एकादशी का व्रत रखने वाले भक्त 22 नवंबर 2026 को द्वादशी तिथि में व्रत का समापन करेंगे।

Dev uthani ekadashi paran 2026 date time shubh muhurat
देवउठनी एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : adobe stock

देवउठनी एकादशी पारण का शुभ मुहूर्त 2026
पंचांग के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी व्रत का पारण करने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से लेकर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इस दिन हरि वासर की समाप्ति दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर होगी। इसलिए हरि वासर समाप्त होने के बाद ही व्रत खोलना उचित रहेगा।

इसके अलावा, 21 नवंबर को गौण एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 22 नवंबर को सुबह 6 बजकर 49 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट के बीच पारण कर सकते हैं। इस दिन द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev uthani ekadashi paran 2026 date time shubh muhurat
एकादशी व्रत का पारण करते समय इन नियमों का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock

एकादशी व्रत का पारण करते समय इन नियमों का रखें ध्यान

  • एकादशी व्रत समाप्त करने से पहले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित करके ही व्रत खोलें।
  • शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, द्वादशी तिथि के भीतर ही एकादशी व्रत का पारण कर लेना चाहिए। पारण में अनावश्यक देरी नहीं करनी चाहिए।
  • यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है।
विज्ञापन
Dev uthani ekadashi paran 2026 date time shubh muhurat
एकादशी व्रत का पारण करते समय इन नियमों का रखें ध्यान - फोटो : adobe stock
  • एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं करना चाहिए। हरि वासर समाप्त होने के बाद ही व्रत खोलने की परंपरा है।
  • व्रत खोलते समय सबसे पहले तुलसी दल और जल ग्रहण करना शुभ माना जाता है।
  • पारण के दिन सात्विक भोजन करें। इस दौरान लहसुन, प्याज और तामसिक खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed