फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें मां महागौरी की पूजा, जानें पूजा विधि, भोग और मंत्र

Sat, 05 Apr 2025 06:09 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 05 Apr 2025 06:09 AM IST
सार

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर मां महागौरी की पूजा कैसे की जाती है, कौन से मंत्रों का जाप किया जाता है और उन्हें क्या भोग अर्पित किया जाता है...

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi
मां महागौरी - फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi: नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी महागौरी भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं और उनके साथ ही विराजमान रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर मां महागौरी की पूजा कैसे की जाती है, कौन से मंत्रों का जाप किया जाता है और उन्हें क्या भोग अर्पित किया जाता है...


मां महागौरी का स्वरूप
पौराणिक कथाओं के अनुसार मां महागौरी श्वेत वस्त्र धारण करती हैं और उनका रंग अत्यंत गौरवर्ण होता है। चार भुजाओं वाली इस देवी को ‘श्वेतांबरधरा’ भी कहा जाता है। उनकी छवि अत्यंत शांत, कोमल और तेजस्वी मानी जाती है। एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू, तीसरे हाथ में अभय मुद्रा और चौथे हाथ में वरमुद्रा होती है। माना जाता है कि वे भक्तों को अन्नपूर्णा का वरदान देती हैं।

Kanya Pujan 2025: नवरात्रि पर कन्या पूजन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, तभी मिलेगा पूर्ण फल
Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण? जानें व्रत खोलने की सही तिथि 
Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi
मां महागौरी को लगाएं ये भोग - फोटो : freepik

मां महागौरी को लगाएं ये भोग
अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल से बनी मिठाइयों का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा काले चने और सूजी का हलवा भी उन्हें बहुत अत्यंत प्रिय है।

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi
मां महागौरी के मंत्र - फोटो : Amar Ujala
मां महागौरी के मंत्र

मूल मंत्र:

श्वेते वृषेसमारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

देवी स्तुति मंत्र:
या देवी सर्वभूतेषु महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi
मां महागौरी की पूजा विधि - फोटो : freepik
मां महागौरी की पूजा विधि
  • अष्टमी के दिन प्रातः उठकर स्नान आदि करें और स्वच्छ एवं सफेद वस्त्र धारण करें।
  • मां महागौरी की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें और उन्हें भी सफेद वस्त्र पहनाएं।
 

Ram Navami 2025: इस राम नवमी ऐसे पाएं प्रभु की कृपा, हर समस्या होगी दूर

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Puja Vidhi Bhog Mantra History in Hindi
Chaitra Navratri 2025 मां महागौरी की पूजा विधि - फोटो : adobe
  • देवी महागौरी को सफेद फूल अर्पित करें और कुमकुम अथवा रोली से तिलक लगाएं।
  • इसके बाद मंत्रों का जाप करें और नारियल की मिठाई, हलवा व काले चने का भोग लगाएं।
  • अंत में माता की आरती उतारें और उनसे अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
 

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, ये घटनाएं देती हैं अच्छे दिन आने के संकेत





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed