Chaitra Navratri Vrat Paran 2025: कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण? जानें व्रत खोलने की सही तिथि
नवरात्रि के नौ दिनों में भक्तगण माता की अराधना करने के साथ व्रत भी रखते हैं और आखिरी दिन विधिवत व्रत का पारण करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण करने की सही तिथि और समय क्या है।
कब किया जाएगा चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण?
इस साल चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 30 मार्च 2025 को हो चुका है, जो 6 अप्रैल 2025 को महानवमी के साथ समाप्त होगा। नवरात्रि व्रत का पारण नवमी तिथि के समाप्त होने पर किया जाता है।
नवमी तिथि
नवमी तिथि का प्रारंभ 5 अप्रैल 2025 को रात 7:26 बजे से होगा और यह 6 अप्रैल 2025 को रात 7:22 बजे समाप्त होगी। ऐसे में आप नवमी तिथि को कन्या पूजन करके व्रत का पारण कर सकते हैं।
व्रत पारण से पहले क्या करें?
व्रत खोलने से पहले आपको कन्या पूजन और हवन अवश्य करना चाहिए। यह न केवल शुभ होता है बल्कि व्रत का संपूर्ण पुण्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक माना जाता है। कन्या पूजन के लिए कम से कम 9 कन्याओं को आमंत्रित करें और उन्हें हलवा, पूड़ी, खीर और चने का भोजन कराएं। कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
कैसे करें व्रत पारण?
नवमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें भोग अर्पित करें। इसके बाद कन्या पूजन करें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। इस दिन महाप्रसाद के साथ व्रत खोलना उत्तम माना जाता है।
Ram Navami: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में इन चार चीजों को खरीदने की न करें गलती, मिल सकते हैं अशुभ परिणाम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।