{"_id":"67eb9f1153994e9b7d01445e","slug":"ram-navami-2025-kab-hai-ke-ram-navami-upay-in-hindi-chaitra-navratri-ashtami-tithi-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें ये खास उपाय, शादी में आ रही रुकावट और ग्रह कलेश से मिलेगा छुटकारा
Sun, 06 Apr 2025 05:43 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:43 AM IST
सार
राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है।
विज्ञापन
राम जी
- फोटो : adobe stock
Ram Navami 2025. राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्य का पालन किया। इस दिन व्रत रखने, राम दरबार की पूजा करने और रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन की परेशानियाँ दूर होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
राम जी
- फोटो : adobe stock
राम नवमी 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त
इस वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7:26 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल 2025 को शाम 7:22 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के महत्व के कारण राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है।
इस वर्ष चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7:26 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल 2025 को शाम 7:22 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के महत्व के कारण राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है।
राम जी
- फोटो : adobe stock
राम नवमी पूजा विधि
राम नवमी पर प्रातः काल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं। भगवान को चंदन, फूल, अक्षत, धूप, दीप और भोग अर्पित करें। इसके बाद श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। भगवान राम की आरती करें और सच्चे मन से प्रसाद वितरण करें। इसका साथ ही आप जरूरतमंदों को भोजन भी करा सकते हैं। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम नवमी
- फोटो : adobe stock
राम नवमी पर करें ये खास उपाय
- यदि आपके विवाह में देरी हो रही है, या कोई बाधा औ रही है, तो श्रीराम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करें।
- अगर आप लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
राम नवमी
- फोटो : adobe stock
- संतान प्राप्ति के लिए नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर माता सीता के चरणों में अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- धन-समृद्धि के लिए राम नवमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर 11 दीपक जलाएं और श्रीराम दरबार की पूजा करें।
Shani: शनि के मीन में आने से मेष राशि के लोगों पर शुरू हुई साढ़ेसाती, प्रभाव से बचने के लिए करें ये काम
Chaitra Navratri 2025 Bhog List: नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।