फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2025: 6 या 7 अप्रैल कब मनाई जाएगी राम नवमी ? यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 04 Apr 2025 10:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 04 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

Ram Navami 2025: हिंदू धर्म में भगवान राम को आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है। उनकी उपासना से साधक को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं व्यक्ति की अध्यात्मिक उन्नति भी होती हैं।

विज्ञापन
Ram Navami 2025 date shubh yog and puja vidhi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2025 - फोटो : freepik

Ram Navami 2025: हिंदू धर्म में भगवान राम को आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है। उनकी उपासना से साधक को सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं व्यक्ति की अध्यात्मिक उन्नति भी होती हैं। इस दौरान राम जी को प्रसन्न और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए राम नवमी की तिथि को सबसे शुभ माना गया है। बता दें, रामनवमी भगवान राम के जन्म के अवसर में मनाई जाती है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना और दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने पर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस बार 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी है। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि और शुभ योग के बारे में जानते हैं... 

Ram Navami 2025 date shubh yog and puja vidhi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2025 - फोटो : adobe stock

राम नवमी 2025 तिथि
पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी। इसका समापन 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी का महापर्व पूरे भारत में मनाया जाएगा।
 

Ram Navami 2025 date shubh yog and puja vidhi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2025 - फोटो : adobe stock

राम नवमी शुभ मुहूर्त
6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से शुरु होगा। यह मुहूर्त दोपहर के 1 बजकर 39 मिनट तक बना रहेगा। आप इस अवधि में प्रभु श्रीराम की उपासना कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2025 date shubh yog and puja vidhi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2025 - फोटो : adobe stock
राम नवमी शुभ योग
पंचांग के अनुसार राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा योग बना रहेगा, जो शाम 6 बकर 54 मिनट तक है। इसके बाद धृति योग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Ram Navami 2025 date shubh yog and puja vidhi know kab hai Ram Navami
Ram Navami 2025 - फोटो : freepik
राम नवमी पूजा विधि
  • राम नवमी की पूजा के लिए सुबह ही स्नान कर लें।
  • अब एक चौकी लेकर उसपर भगवान श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दें।
  • अब भगवान राम को चंदन लगाकर उन्हें फूल, अक्षत, धूप अर्पित करें।
  • इसके बाद शुद्ध देसी घी से दीप जलाकर प्रभु को मिठाई व फलों का भोग लगाएं।
  • अब आप श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
  • इस दौरान भगवान राम के मंत्रों का भी जाप करें, इससे मन में सकारात्मक भाव बना रहता है
  • अब प्रभु की आरती करें और पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed