कुश्ती से इतना प्यार कि शादी से कर दिया इंकार
राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड जैसे पुरस्कार जीतने के बावजूद पहलवान योगेश्वर दत्त अभी शादी नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि वह एक खास मकसद की तैयारी कर रहे हैं जिसके बाद वह शादी के बारे में सोचेंगे।
कुश्ती से इतना प्यार कि शादी से कर दिया इंकार
कुश्ती के हरफनमौला पहलवान योगेश्वर दत्त को सिर्फ कुश्ती से प्यार है। वह अपने इस मकसद में कामयाबी पाने के लिए हिमाचल के कांगड़ा स्थित मां ज्वाला के दरबार में पहुंचे। यहां पूजा अर्चना की और कामयाबी का आशीर्वाद मांगा।
कुश्ती से इतना प्यार कि शादी से कर दिया इंकार
योगेश्वर दत्त ने कहा कि उनका अभी शादी का कोई इरादा नहीं है। उनका अभी सिर्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप पर ही फोकस है। इसे जीतने के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
कुश्ती से इतना प्यार कि शादी से कर दिया इंकार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 और एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत के लिए गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह यूएसए में सितंबर 2015 में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा रियो में होने वाले ओलंपिक 2016 के लिए भी वह सोनीपत में तैयारी कर रहे हैं।
कुश्ती से इतना प्यार कि शादी से कर दिया इंकार
तैयारी के लिए बाकायदा जोर्जिया से कोच सोनीपत में पहुंचे हैं। जो वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार करवा रहे हैं। योगेश्वर दत्त ने मां ज्वाला के दरबार में अरदास भी की। उन्होंने शीश नवाकर मां से गोल्ड जीत कर दोबारा आने का इच्छा भी जाहिर की।