फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Largest Pen: हिमाचल के सरकारी स्कूल में दुनिया का सबसे बड़ा 20 फीट लंबा स्याही वाला पेन स्थापित

Sat, 03 Sep 2022 09:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
World's largest 20 feet long ink pen installed in Naurangabad government school of himachal
20 फीट लंबा स्याही वाला पेन। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सरकारी उच्च विद्यालय नौरंगाबाद में शनिवार को 20 फीट लंबा, एक फीट मोटा और 43 किलो वजनी स्याही वाला पेन शक्ति स्थापित किया गया। स्कूल के मुख्याध्यापक का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा पेन है, जो लिखेगा ही नहीं, बल्कि किसी भी शिक्षक के छुट्टी पर होने पर उनकी ओर से रिकॉर्ड लेक्चर विद्यार्थियों को सुनाएगा भी। शिक्षण-अधिगम तकनीक से युक्त यह पेन दिन को विद्यार्थियों की निगरानी और रात को स्कूल की पहरेदारी करेगा।



स्कूल के मुख्याध्यापक एवं विज्ञान के शिक्षक डॉ. संजीव अत्री ने शिक्षकों के सहयोग से पेन का डिजाइन बनवाया और 45,000 रुपये की लागत से तीन माह में इसे तैयार भी करवाया। इस पेन को शक्ति नाम दिया गया है। लोहे और लकड़ी से पेन तैयार करने में जो खर्च आया, उसे सभी शिक्षकों ने वहन किया। इसमें लगे सेंसर हर तरह की कमांड संभालेंगे। इससे पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड में 18 फीट लंबा बॉल पेन दर्ज है। 

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम खराब, चार जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

World's largest 20 feet long ink pen installed in Naurangabad government school of himachal
मुख्यातिथि विधायक राजीव बिंदल - फोटो : संवाद

इस पेन के बारे में लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी सूचित किया गया है। यह टीम पेन का मुआयना करने भी आ सकती है। पेन की विधिवत पूजा-अर्चना से स्थापना के समय पेन ने ही खुद मंत्रोच्चारण किया और मुख्यातिथि विधायक राजीव बिंदल का बोलकर अभिनंदन भी किया। 

World's largest 20 feet long ink pen installed in Naurangabad government school of himachal
दुनियां का सबसे बड़ा पेन। - फोटो : संवाद

प्रार्थना सभा करवाएगा, गीत-कहानी भी सुनाएगा
ये पेन लिख सकता है। शारीरिक शिक्षक की गैर मौजूदगी में बच्चों को प्रार्थना सभा करवा सकता है। किसी शिक्षक के छुट्टी पर जाने पर उनकी आवाज में पाठ पढ़ा सकेगा। इसके लिए एक दिन पहले उस शिक्षक को अपना पाठ पेन में रिकॉर्ड करना होगा। परिसर में स्थापित होने से यह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
World's largest 20 feet long ink pen installed in Naurangabad government school of himachal
पेन - फोटो : संवाद

गीत, कहानी जैसी हर चीज बच्चों को सुना सकता है। इसका नियंत्रण मुख्याध्यापक कार्यालय में रहेगा। स्कूल परिसर की हर गतिविधि भी पेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। पेन जो पढ़ाई करवाएगा, उसकी सारी रिपोर्टिंग नियंत्रण कक्ष को भी भेजेगा।

विज्ञापन
World's largest 20 feet long ink pen installed in Naurangabad government school of himachal
दुनिया का सबसे बड़ा पेन स्थापित। - फोटो : संवाद

दो लीटर स्याही की क्षमता
मुख्याध्यापक संजीव अत्री ने बताया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा पेन है। इसमें एक समय में दो लीटर स्याही डाली जा सकती है। इसमें सोलर सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जो रात को रोशनी बिखेरेगा। उन्होंने कहा कि लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को इस बारे में मेल से जानकारी दी गई। रिस्पांस मिलने के बाद उन्हें फोटो भी भेजी जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed