बर्फ से लदे पहाड़ों में ऐसा दिखेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम
हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ से लकदक पहाड़ों के बीच ये देश-दुनिया का पहला स्टेडियम होगा। इनपुट: अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति) फोटो: अजय कुमार
बर्फ से लदे पहाड़ों में ऐसा दिखेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम
हैरानीजनक यह है कि इसे प्रदेश सरकार या हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन नहीं बल्कि लाहौल में गठित जिला क्रिकेट संघ ग्रामीणों से जुटाए चंदे के पैसे से बना रहा है। इसका निर्माण सिस्सू हेलीपैड के पास होगा। वन, लोनिवि और अन्य विभागों से 38 बीघा जमीन पर स्टेडियम के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है। सर्दियों में कुछ ऐसा होगा यहां का नजारा। (फाइल फोटो)
बर्फ से लदे पहाड़ों में ऐसा दिखेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम
हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे खिलाड़ी- स्टेडियम बनने के बाद अगर इसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलती है तो यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। दुर्गम क्षेत्र होने के चलते यहां सड़क मार्ग से पहुंचना आसान नहीं है। लेकिन सिस्सू में हेलीपैड होने के चलते खिलाड़ी हेलीकॉप्टर से आसानी से पहुंच जाएंगे। हालांकि, छह माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले इस क्षेत्र में मैच करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लाहौल स्पीति के सिस्सू में बना हेलीपैड, इसके साथ लगती जमीन पर बनेगा क्रिकेट स्टेडियम। (फाइल फोटो)
बर्फ से लदे पहाड़ों में ऐसा दिखेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम
उपायुक्त लाहौल स्पीति हंसराज चौहान ने बताया कि सिस्सू में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम की फाइल मेरे पास पहुंची है। स्टेडियम को पंचायतों और संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिल चुके हैं। सारी औपचारिकताओं के बाद जल्द ही स्टेडियम निर्माण को मंजूरी दे दी जाएगी।
बर्फ से लदे पहाड़ों में ऐसा दिखेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम
बता दें कि अभी दुनिया में सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम होने का रिकार्ड भी हिमाचल के चायल क्रिकेट स्टेडियम के नाम है। इसे 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने 7500 फीट की ऊंचाई पर बनवाया था।