{"_id":"58f5b7f74f1c1ba3464712f8","slug":"woman-protest-against-wine-shops-in-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब के नाम पर मची लूट, ठेके बंद करवाने सड़कों पर उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नाम पर मची लूट, ठेके बंद करवाने सड़कों पर उतरी महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों से होने वाले नुकसान से बचने और खाली खजाने को भरने के लिए राज्य की वीरभद्र सरकार ने शराब में लूट की खुली छूट दे दी है। प्रदेश में लाइसेंस लेने वाले ठेकेदार अब खुद शराब की कीमत तय कर रहे हैं। वहीं, महिलाएं ठेके बंद करवाने के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। आगे देखें कहां कहां हो रहा प्रदर्शन-
2 of 6
हालात यह हैं कि 80 रुपये की बीयर 160 रुपये तक बेची जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद न्यूनतम मूल्य से ज्यादा वसूली पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहा है। अभी तक लाइसेंस लेने के बाद सरकार की ओर से तय अधिकतम फुटकर दाम (एमआरपी) से ज्यादा वसूलने वाले ठेकेदारों को ही अब सरकार ने न्यूनतम बिक्री दाम (एमएसपी) तय कर मनमाने दाम वसूलने का जिम्मा दे दिया है।(बिलासपुर के तंबोल में ठेका बंद करवाने को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं)
3 of 6
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हाईवे के 500 मीटर के दायरे से शराब दुकानें हटाने के निर्देश दिए थे। इस आदेश से सूबे की करीब 750 दुकानों पर ताले लग गए। साल 2016-17 में अकेले आबकारी के लाइसेंस वितरण से ही करीब 962 करोड़ रुपये कमाने वाली राज्य सरकार ने घाटे की आशंका को देखते हुए शराब नीति को ही बदल दिया। (धर्मशाला में ठेका बंद करवाने के लिए ज्ञापन सौंपती महिलाएं)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नई नीति के तहत पहले तो शराब कारोबारी को सरकार की हिमाचल प्रदेश बेवरेजेस लिमिटेड कारपोरेशन से ही शराब लेने की बाध्यता कर दी। इसके बाद शराब की बोतल पर एमआरपी के बजाय एमएसपी छापने का नियम बनाकर शराब कारोबारियों को लूट की खुली छूट दे दी। अब 500 रुपये कीमत वाली किसी शराब की बोतल के अगर 1000 रुपये भी वसूले जाएंगे तो खरीदार विक्रेता की शिकायत नहीं कर सकेगा। (करसोग में ठेके के विरोध में सड़कों पर महिलाएं)
विज्ञापन
5 of 6
पिछले वित्तीय वर्ष तक शराब को एमआरपी से ज्यादा बेचने पर कंज्यूमर गुड्स एक्ट के तहत विक्रेता पर कार्रवाई की जाती थी। इसमें 50 हजार रुपये तक का आर्थिक दंड भी शामिल था। लेकिन नई व्यवस्था के बाद अब उपभोक्ता की कहीं भी सुनवाई नहीं हो सकेगी। | (पांवटा में ठेके का विरोध करती महिलाएं)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।