{"_id":"58a9b4724f1c1b0970d84ac5","slug":"woman-murdered-her-mother-in-law-at-bilaspur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में गाड़ दी थी सास की लाश, बहू ने खोला राज, आखिर क्यों बनी कातिल?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में गाड़ दी थी सास की लाश, बहू ने खोला राज, आखिर क्यों बनी कातिल?
Mon, 20 Feb 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:47 AM IST
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बुजुर्ग सास का गला घोंटकर क्यों उसे घर के भीतर ही गाड़ दिया था, इसका खुलासा खुद कातिल बहू ने कर दिया। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस पूछताछ में बहू ने कबूल किया कि कब, क्यों और कैसे वह अपनी सास की कातिल बन बैठी।
2 of 7
पूछताछ में महिला ने एक के बाद एक बड़े खुलासे किए। आरोपी महिला और उसकी सास में 11 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे के बीच जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने सास का गला घोंटकर उसे मार दिया। हत्या के बाद इसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
3 of 7
दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कमरे में करीब तीन घंटे तक गड्ढा खोदा। करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में सास को दबाकर इसे ऊपर से बंद कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
4 of 7
हिमाचल के श्री नयनादेवी जी के मजारी गांव में हुई इस हत्या का कारण जमीम विवाद था। पता चला है कि सास जसकौर अपनी संपत्ति को बेटी को देना चाहती थी, जबकि बहू इसे अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
5 of 7
हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या में कोई और भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने आरोपी कमलजीत कौर के दोनों बच्चों को कनौली रोपड़ से मामा को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।