फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Queen Manali: पांच महीने में 23 किलो वजन कम कर आरजू राणा बन गईं शरद सुंदरी

Sat, 07 Jan 2023 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jan 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Winter Queen Manali: Arju Rana became Sharad Sundari after losing 23 kg in five months
ग्रूमर दिव्यांगना के शरद सुंदरी आरजू व अन्य। - फोटो : संवाद

कड़ाके की ठंड और देवदार के घने पेड़ों के बीच बनी मनु रंगशाला में सफेद और नीले रंग के गाउन पहन 27 सुंदरियां रैंप पर उतरीं। शरदोत्सव मनाली के अंतिम दिन शरद सुंदरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान प्रतिभागी कैटवॉक करती हुईं उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। पहले राउंड में प्रतिभागियों को उनकी खूबी के आधार पर शाइनिंग स्टार, मिस टैलेंटड, मिस पैशन, मिस ब्रिलियंट, मिस रैंपवॉक, मिस फोटोजनिक, शाइनिंग स्टार, मिस करेजियस जैसे टायटल दिए गए। ग्रैंड फिनाले में दो राउंड के बाद आरजू राणा के सिर शरद सुंदरी का ताज सजा।



शरद सुंदरी का ताज पहनने वाली आरजू मॉडलिंग क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने के लिए बेताब हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरजू ने फिट रहने के लिए अपना वजन तीन से पांच महीने की में करीब 23 किलोग्राम घटाया। इसके लिए खूब मेहनत की। मीडिया से बातचीत में आरजू ने कहा कि वह पिछले वर्ष जून में हुई मिस सराज प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीत चुकी हैं। 

विंटर क्वीन को मिला एक लाख रुपये का इनाम
विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता सबसे आकर्षण का केंद्र रही। मंडी की आरजू शर्मा विंटर क्वीन बनीं। उन्हें कार्निवाल कमेटी की ओर से एक लाख की राशि दी गई। प्रथम रनरअप रहीं निकिता ठाकुर को 50,000 और द्वितीय रनरअप स्मृति को 30,000 दिए गए हैं।

 

Winter Queen Manali: Arju Rana became Sharad Sundari after losing 23 kg in five months
आरजू राणा अन्य सुंदरियों के साथ। - फोटो : संवाद

आरजू इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। मॉडलिंग की दुनिया में भी भाग्य अजमाएंगी। मंडी जिले के जंजैहली गांव में अर्चना राणा और अजय राणा के घर जन्मीं आरजू राणा फिलहाल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहती हैं। शौक के चलते मॉडलिंग भी नहीं छोड़ेंगी। कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली हैं। पढ़ाई के साथ स्कूल में अन्य गतिविधियों में भी भाग लेती रही हैं। मनाली के विंटर कार्निवाल में होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने की बात माता-पिता के समक्ष रखी तो उन्होंने हामी भर दी। 

Winter Queen Manali: Arju Rana became Sharad Sundari after losing 23 kg in five months
1 - फोटो : अमर उजाला

आरजू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और ग्रूमर दिव्यांगना को दिया है। कहा कि उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसलिए उनमें भी देशसेवा की भावना है। वह फिट रहना चाहती थीं। इसके लिए अपना वजन कम करने पर ध्यान दिया। कम प्रोटीन युक्त खाना खाना और रोज व्यायाम करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। उनका वजन करीब 85 किलोग्राम था। तीन से पांच महीने लगातार अपनी दिनचर्या में बदलाव कर उन्होंने इसे कम किया। अब उसका वजन लगभग 62 किलोग्राम रह गया है। वह हर रोज करीब दो घंटे दौड़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Queen Manali: Arju Rana became Sharad Sundari after losing 23 kg in five months
फर्स्ट रनर अप रहीं शिमला की निकिता ठाकुर - फोटो : संवाद

विश्व सुंदरी बनना चाहती हैं निकिता
शरद सुंदरी प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं शिमला की निकिता ठाकुर का सपना विश्व सुंदरी बनना है। गांव देहा बलसम में सुनीता ठाकुर व दौलत राम ठाकुर के घर जन्मीं निकिता शिमला में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। पिता सीआरपीएफ में मेजर हैं। निकिता ने बताया कि माता-पिता को उनकी सफलता का पता चला तो वे बहुत खुश हुए। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता सहित ग्रूमर दिव्यांगना को दिया।

विज्ञापन
Winter Queen Manali: Arju Rana became Sharad Sundari after losing 23 kg in five months
सेकेंड रनर अप रहीं बंजार की स्मृति ठाकुर - फोटो : संवाद

जज बनना चाहती हैं स्मृति
शरद सुंदरी प्रतियोगिता में सेकेंड रनर अप रहीं बंजार की स्मृति ठाकुर का सपना जज बनना है। बंजार के कलवारी गांव में माता मीना देवी व पिता कुलदीप सिंह के घर जन्मीं स्मृति वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। माता गृहिणी हैं। पिता हिमाचल पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर हैं। स्मृति का कहना है कि पढ़ाई के साथ साथ सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेती रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed