फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather Update: शिमला में गिरे हल्के फाहे, पहाड़ों पर बर्फबारी, दो दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Sun, 26 Dec 2021 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
weather update himachal pradesh fresh snowfall in solangnala chamba lahaul spiti
सोलंगनाला में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ते ही सुबह से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। मैदानी इलाकों में बारिश होने से शीतलहर बढ़ गई है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजम दर्रा के साथ मनाली के सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा और अटल टनल रोहतांग में भी बर्फबारी हुई। हिमपात के बाद जलोड़ी दर्रा वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही न होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में पैदल ही सफल करना पड़ा। 

weather update himachal pradesh fresh snowfall in solangnala chamba lahaul spiti
- फोटो : संवाद

अटल टनल रोहतांग के आसपास बर्फबारी होने के बाद सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं जाने दिया गया। लाहौल जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए आम लोगों और सैलानियों को बर्फीले इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। जिला मुख्यालय चंबा में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। शिमला में रविवार शाम को हल्के फाहे गिरे। कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में भी हल्का हिमपात हुआ। किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, सांगला और ठंगी में भी बर्फबारी हुई।

weather update himachal pradesh fresh snowfall in solangnala chamba lahaul spiti
शिमला में गिरे बर्फ के फाहे। - फोटो : संवाद

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन और मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 29 दिसंबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। क्रिसमस पर हिमपात न होने के बाद अब 31 दिसंबर को बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने के बाद पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने से किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update himachal pradesh fresh snowfall in solangnala chamba lahaul spiti
- फोटो : संवाद

उधर, रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुफरी में -1, चंबा 5.2, डलहौजी 2.4, मनाली 0.2, धर्मशाला 7.2, कांगड़ा 6.4, पालमपुर 6.6, भुंतर 2.4, हमीरपुर 4.8, मंडी 3.2, ऊना 5.6, बिलासपुर 5.0, सुंदरनगर 2.1, शिमला 3.0, सोलन 1.2 और नाहन में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
weather update himachal pradesh fresh snowfall in solangnala chamba lahaul spiti
- फोटो : संवाद

केलांग का अधिकतम तापमान 1.3, कल्पा 3.2, चंबा 11.2, डलहौजी 4.1, कांगड़ा 15.8, भुंतर 9.7, ऊना 17.0, सुंदरनगर 11.1, शिमला 7.2, नाहन 14.8, बिलासपुर 13.0 और हमीरपुर 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed