फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस: पर्यटन नगरी मनाली पांच साल बाद सैलानियों से पैक, दो दिन में चार हजार पर्यटक वाहनों ने किया प्रवेश

Sun, 26 Dec 2021 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Dec 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
four thousand tourist vehicle enters in manali in two days Tourist rush for christmas celebration in manali
क्रिसमस के जश्न के लिए अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

क्रिसमस के लिए पर्यटन नगरी सैलानियों से पूरी तरह पैक रही। क्रिसमस के साथ वीकेंड के दो दिन में मनाली में 4000 पर्यटक वाहनों ने एंट्री की है। इनमें करीब 70 वोल्वो बसें भी शामिल हैं। इससे पहले मनाली में 1050 पर्यटक वाहन पहुंच रहे थे। पांच साल बाद क्रिसमस के जश्न को मनाली पूरी तरह से पैक रही। निगम के होटलों के साथ छोटे और बड़े निजी होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी रही। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पिछला साल कोरोना की भेंट चढ़ गया था। 2015-16 के बाद मनाली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। आम तौर पर मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर ईव पर 60 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहती है, लेकिन इस साल मनाली की सड़कों पर पर्यटक वाहन रेंगते नजर आए। कई जगह सैलानियों को जाम से भी परेशान होना पड़ा। 

four thousand tourist vehicle enters in manali in two days Tourist rush for christmas celebration in manali
- फोटो : संवाद

क्रिसमस के दिन मनाली के मालरोड, हिडिंबा मंदिर, गुलाबा, कोठी, सोलंगनाला के साथ अटल टनल रोहतांग और सिस्सू में पर्यटकों की चहलकदमी रही। मनाली के होटल मोनार्क रेजिडेंसी के प्रबंधक मोहम्मद शकील ने कहा उनके होटल के साथ पूरी मनाली के होटल पैक हैं। कई सैलानियों को कमरे न मिलने से वापस जाना पड़ा।

four thousand tourist vehicle enters in manali in two days Tourist rush for christmas celebration in manali
- फोटो : संवाद

होटलियर गजेंद्र ठाकुर, भाग सिंह, लीला प्रकाश तथा सुनील कुमार ने कहा कि लंबे अरसे बाद मनाली में रिकॉर्ड सैलानी पहुंचे हैं। पर्यटन विकास निगम के एजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि मनाली में निगम के सभी होटल पैक चल रहे हैं। नए साल के लिए भी खूब बुकिंग आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
four thousand tourist vehicle enters in manali in two days Tourist rush for christmas celebration in manali
- फोटो : संवाद

क्रिसमस पर मनाली पहुंचे पर्यटकों के हजारों वाहनों के लिए मनाली में पार्किंग के साथ सड़कें भी कम पड़ गईं। शुक्रवार देर शाम और शनिवार को मनाली, सोलंगनाला, हिडिंबा रोड के साथ गुलाबा मार्ग में दिनभर जाम लगा रहा। यातायात को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, मगर सैलानियों की भरमार होने से पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। 

विज्ञापन
four thousand tourist vehicle enters in manali in two days Tourist rush for christmas celebration in manali
- फोटो : संवाद

पर्यटन निगम मनाली क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन प्रतियोगिता होगी। नए साल के लिए सैलानियों की जमकर बुकिंग आ रही है। अभी तक मनाली के होटल 80 फीसदी पैक हो गए हैं। क्रिसमस पर मनाली पहुंचे सैलानियों ने लाइव म्यूजिक सिस्टम में जमकर जश्न मनाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed