येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार तड़के से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर खूब बादल बरसे। बिलासपुर में भारी बारिश और भूस्खलन से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चार पिलर गिर गए। प्रदेश में 11 घर और डेढ़ दर्जन से ज्यादा गोशालाएं ढह गईं। 12 अन्य घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुक्रवार को रोहतांग दर्रे में फिर हिमपात हुआ। मंडी-मनाली, पांवटा-शिलाई एनएच और शिमला-करसोग-मंडी मार्ग सहित प्रदेश में 272 सड़कें बंद रहीं। वहीं देर शाम औट के पास भूस्खलन से मंडी-कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। यातायात को बजौरा से डाइवर्ट किया गया है।
तस्वीरें: हिमाचल में भारी बारिश से फ्लाईओवर के चार पिलर गिरे, 11 मकान ढहे
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन