फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल की बेटी सन्या को अमेरिकी कंपनी में मिला साढ़े 42 लाख का पैकेज, घर से करेंगी काम

Fri, 21 Aug 2020 04:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal's daughter gets package of 42 lakhs in US company, will work from home in Coronavirus period
सन्या ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटी को अमेरिका की कंपनी में साढ़े 42 लाख वेतन का सालाना पैकेज मिला है।  जिला कुल्लू के जिया की रहने वाली 22 साल की सन्या ढींगरा की इस उपलब्धि से परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।  सन्या को अमेरिका की एडोब कंपनी ने नौकरी दी है।

Himachal's daughter gets package of 42 lakhs in US company, will work from home in Coronavirus period
सन्या ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि कंपनी ने सन्या को तकनीकी सदस्य स्टाफ पर नौकरी दी है। सन्या ढींगरा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की है। पिता सतीश ढींगरा ने बताया कि उनकी बेटी ने 17 अगस्त को ऑनलाइन कार्यभार संभाला है और नोएडा में अमेरिकी कंपनी में सेवाएं देंगी।

Himachal's daughter gets package of 42 lakhs in US company, will work from home in Coronavirus period
सन्या ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल जनवरी 2021 तक वह अपने घर जिया से ही काम करेगी। पिता सतीश ढींगरा और माता वंदना ढींगरा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि सन्या ने 10वीं व 12वीं की पढ़ाई सुंदरनगर के महावीर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal's daughter gets package of 42 lakhs in US company, will work from home in Coronavirus period
सन्या ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

जबकि आगे की पढ़ाई हमीरपुर से पूरी की। वहीं, सन्या ढींगरा ने कहा कि उन्होंने अपनी डिग्री के दौरान फरवरी माह में एनआइटी हमीरपुर में कैंपस साक्षात्कार दिया था। 

विज्ञापन
Himachal's daughter gets package of 42 lakhs in US company, will work from home in Coronavirus period
सन्या ढींगरा - फोटो : अमर उजाला

 पिछले माह जुलाई माह में उनको कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र मिला है। सन्या की इस उपलब्धि से पूरे जिया गांव के जिला कुल्लू में खुशी की लहर है और वह युवाओं के लिए प्ररेणा बन गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed