हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों कुफरी, नारकंडा,मनाली, खज्जियार, मैकलोडगंज और सोलंगनाला में बर्फ से मस्ती करने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंच रहे हैं। उधर, राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 31 मार्च 2021 तक कमरों की बुकिंग पर 40 फीसदी का छूट देने का फैसला लिया है। इससे पहले इस छूट को 31 दिसंबर 2020 तक देने की घोषणा की गई थी। अब निगम ने छूट को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है।
तस्वीरें: हिमाचल में बर्फ और वादियों को निहारने उमड़े सैलानी, होटलों में बुकिंग पर 40 फीसदी छूट
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रोहतांग
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन