हिमाचल प्रदेश में रात भर बादल बरसने के बाद सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बादल छाये रहे। प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में है। पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आठ और नौ जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 200 से अधिक सड़कों पर आवाजाही ठप है, वहीं कई क्षेत्रों में बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। प्रदेश में एचआरटीसी के 250 रूट प्रभावित रहे। बर्फबारी के बाद हिमाचल में परिवहन निगम की 107 बसें जगह-जगह फंसी हुई हैं। गुरुवार को 50 रूट बहाल होने की संभावना है। किसान और बागवानों के लिए जहां बर्फबारी और बारिश राहत बनकर आई है, वहीं बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
Snowfall in Shimla: कुफरी, नारकंडा में बर्फबारी देखने उमड़े सैलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन