फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall in Shimla: कुफरी, नारकंडा में बर्फबारी देखने उमड़े सैलानी

Thu, 06 Jan 2022 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jan 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
tourists enjoys snowfall in kufri narkanda himachal pradesh
कुफरी: बर्फ में अठखेलियां करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में रात भर बादल बरसने के बाद सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बादल छाये रहे। प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में है। पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आठ और नौ जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 200 से अधिक सड़कों पर आवाजाही ठप है, वहीं कई क्षेत्रों में बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। प्रदेश में एचआरटीसी के 250 रूट प्रभावित रहे।  बर्फबारी के बाद हिमाचल में परिवहन निगम की 107 बसें जगह-जगह फंसी हुई हैं। गुरुवार को 50 रूट बहाल होने की संभावना है। किसान और बागवानों के लिए जहां बर्फबारी और बारिश राहत बनकर आई है, वहीं बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। 

Trending Videos
tourists enjoys snowfall in kufri narkanda himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कुफरी, नारकंडा में बर्फबारी होने से यहां सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिमला पहुंचे सैलानी भी इन इलाकों का रुख कर रहे हैं। शिमला में बर्फबारी न होने से सैलानी निराश भी दिखे। यहां लगातार दो दिन बारिश हुई।

tourists enjoys snowfall in kufri narkanda himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कुफरी के आसपास के सभी होटल सैलानियों से पैक है। चायल के होटलों में भी काफी सैलानी ठहरे हैं। शिमला के लिए लगातार सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tourists enjoys snowfall in kufri narkanda himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कुफरी-फागू नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। गुरुवार सुबह पांच बजे से एनएच सर्कल में बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन
tourists enjoys snowfall in kufri narkanda himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कैल्शियम क्लोराइड कैमिकल के छिड़काव के बाद करीब 8:15 बजे सड़क को वाहनों के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी युद्ध स्तर पर सड़कों से बर्फ को हटाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed