फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: लाहौल की बर्फीली वादियों ने मोहा मन, अटल टनल और सिस्सू में उमड़े सैलानी, बर्फ के बीच कीं अठखेलियां

Sat, 12 Mar 2022 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Mar 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy snow covered mountains in lahaul sissu Atal Tunnel Rohtang
बर्फ में अठखेलियां करते सैलानी। - फोटो : संवाद

अटल टनल रोहतांग और सिस्सू में वीकेंड पर सैलानियों की तादाद बढ़ी है। देश-विदेश के सैलानी यहां की बर्फीली वादियों को निहार कर खुशी से झूम उठे। यह अटल टनल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। बर्फीली वादियां सैलानियों का मन मोह रही हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सैलानियों के सभी वाहनों को लाहौल आने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे सैलानी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंच रहे हैं। हालांकि मार्च के दूसरे सप्ताह में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन वीकेंड में यह संख्या अधिक हो रही है। 

Tourists enjoy snow covered mountains in lahaul sissu Atal Tunnel Rohtang
- फोटो : संवाद

गत दिनों हुए भारी हिमपात से यहां की वादियों में दो से तीन फीट बर्फ जमी है। शीत मरुस्थल की वादियों में चारों ओर बिछी बर्फ की परत हर पर्यटक को आकर्षित कर रही है। हजारों पर्यटक वाहन शनिवार को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे। पर्यटकों ने खिली धूप के बीच बर्फ में खूब अठखेलियां की। हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों को दारचा तक आने की अनुमति दे दी है, लेकिन बहुत कम पर्यटक ही सिस्सू से आगे दारचा का रुख कर रहे हैं। हालांकि लाहौल प्रशासन ने सैलानियों को तीन बजे वापस मनाली का रुख करने के निर्देश दिए हैं।

Tourists enjoy snow covered mountains in lahaul sissu Atal Tunnel Rohtang
- फोटो : संवाद

पर्यटन कारोबारी जगदीश, विवेक, विकास, कमल, टशी व मनोज ने बताया कि करीब तीन दिनों से लाहौल में आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सिस्सू और नॉर्थ पोर्टल में हजारों पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी है। अगर सैलानी इसी तरह यहां पर आते हैं तो कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourists enjoy snow covered mountains in lahaul sissu Atal Tunnel Rohtang
- फोटो : संवाद

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। 16 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.9, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.2, सुंदरनगर में 27.9, सोलन में 27.8, भुंतर में 27.4, कांगड़ा में 27.2, धर्मशाला में 27.0, चंबा-नाहन में 26.8, शिमला में 21.3, कल्पा में 17.1, कुफरी में 15.5, डलहौजी में 14.6 और केलांग में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
Tourists enjoy snow covered mountains in lahaul sissu Atal Tunnel Rohtang
- फोटो : संवाद

धूप खिलने से मौसम में अब ठंडक कम हो गई है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम गर्म हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। नाहन में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 16.8, ऊना में 13.3, धर्मशाला में 13.2, हमीरपुर-बिलासपुर में 12.0, शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, जनजातीय क्षेत्र केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed