फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटवारी के 1194 पदों के लिए तीन लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 17 Nov 2019 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
three lak candidates appeared for patwari exam in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पटवारी के 1194 पद भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 11 से 12.30 बजे तक करवाई गई। परीक्षा के लिए जिला उपायुक्तों ने परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 11 जिलों में पटवारियों के पद भरे जाने हैं। 

three lak candidates appeared for patwari exam in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पटवारी परीक्षा के लिए प्रदेश में 1193 परीक्षा केंद्र बनाए थे। राज्य सरकार मोहाल के 932 और सेटलमेंट में 262 पटवारी पद भरेगी। पुलिस भर्ती परीक्षा से सीख लेते हुए सरकार ने पटवारियों की परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए थे।

three lak candidates appeared for patwari exam in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कई परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से परीक्षा में निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। पटवारियों के पदों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
three lak candidates appeared for patwari exam in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पटवारी की परीक्षा देने के लिए तीन लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। कितने लोगों ने परीक्षा दी, यह सूचना अभी राज्य मुख्यालय में नहीं पहुंची है। निदेशक भू-रिकॉर्ड देवी सिंह नेगी ने बताया कि पटवारी की परीक्षा की रविवार की सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक कराई गई।

विज्ञापन
three lak candidates appeared for patwari exam in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई शिकायत फिलहाल नहीं मिली है। कई केंद्रों में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। कुल 3 लाख 2 हजार लोगों ने आवेदन किया था। कितने लोगों ने परीक्षा दी, इसकी जानकारी दो दिन में पता चलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed