फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: कोरोनाकाल में यहां तैयार हुआ सेब का पहला स्मार्ट बगीचा, मोबाइल से होता है नियंत्रित

Fri, 06 Nov 2020 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Shimla Apple Smart Garden News:The first smart Apple orchard developed here in the himachal pradesh
शिमला में स्मार्ट एप्पल गार्डन: - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल के दौरान हिमाचल के शिमला से करीब 88 किमी दूर चौपाल के मड़ावग में सेब का पहला स्मार्ट बगीचा तैयार किया गया है। उच्च न्यायालय शिमला में वकालत कर रहे युवा बागवान तेजस्वी डोगरा ने सेंसर और माइक्रोचिप का प्रयोग कर मोबाइल से नियंत्रित होने वाला बगीचा तैयार किया है। तेजस्वी का दावा है कि पूरी तरह मोबाइल की मदद से प्रबंधन और नियंत्रण वाला यह पहला बगीचा है। शिमला में रहते हुए वह अपने बगीचे का पूरा रखरखाव मोबाइल की मदद से कर सकते हैं। स्मार्ट बगीचे की यह तकनीक उन बागवानों के लिए बेहद लाभप्रद है जो नौकरी या अन्य वजहों से बगीचे से दूर शहरों में रहते हैं।

Shimla Apple Smart Garden News:The first smart Apple orchard developed here in the himachal pradesh
स्मार्ट एप्पल ऑर्चर्ड - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी डोगरा ने अपने उच्च घनत्व वाले बगीचे ‘समृति बाग’ में इटली से आयातित रेड वोलेक्स और डार्क बैरन गाला क्वालिटी के 250 पौधे एम9 रूट स्टॉक पर लगाए हैं। 

Shimla Apple Smart Garden News:The first smart Apple orchard developed here in the himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बगीचे में लगा ड्रिप इरिगेशन सिस्टम मोबाइल से ऑन-ऑफ होता है। कीटनाशकों के छिड़काव और तापमान को नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट ओवरहेड शावर लगाए गए हैं। इन्हें भी मोबाइल के जरिए कमांड देकर संचालित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla Apple Smart Garden News:The first smart Apple orchard developed here in the himachal pradesh
हिमाचली सेब - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बगीचे को लाइव देखने के लिए 360 डिग्री पर घूमने वाले कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों को मोबाइल से जोड़ा गया है ताकि बगीचे को लाइव मोबाइल पर देखा जा सके। बगीचे के मुख्य गेट को भी मोबाइल से जोड़ा गया है। मोबाइल के जरिए ही गेट को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा है।

विज्ञापन
Shimla Apple Smart Garden News:The first smart Apple orchard developed here in the himachal pradesh
युवा बागवान तेजस्वी डोगरा - फोटो : अमर उजाला

बचपन के शौक से मिली कामयाबी : तेजस्वी
तेजस्वी डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से हुई है। स्नातक और वकालत की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। तेजस्वी का कहना है कि बचपन से ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स का शौक था। लॉकडाउन के दौरान घर पर रहना पड़ा तो बगीचे को स्मार्ट बनाने का आइडिया आया। कोडिंग और प्रोग्रामिंग की मदद से बगीचे को स्मार्ट बनाने में कामयाबी मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed