फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के छह शहरों का पारा माइनस में, 127 सडकें ठप, तस्वीरों में देखें हालात

Sun, 19 Jan 2020 05:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
temprature of Six cities in Himachal in minus after snowfall, 127 roads blocked
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह आठ बजे तक केलांग, शिमला, कुफरी समेत छह शहरों का पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का न्यूनतम पारा भी तीन डिग्री तक लुढ़क गया। लाहौल के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान फिर माइनस 14.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

temprature of Six cities in Himachal in minus after snowfall, 127 roads blocked
- फोटो : अमर उजाला

कल्पा का पारा -8.4, कुफरी का -4.6, मनाली का -4.4, डलहौजी का -2.4 और शिमला का पारा -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार शाम को ऊना और बिलासपुर के झंडूता समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सफेद चादर बिछ गई। कुफरी, नारकंडा में बर्फ जमकर शीशा होने से सुबह तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

temprature of Six cities in Himachal in minus after snowfall, 127 roads blocked
- फोटो : अमर उजाला

शिमला में भी रात को सड़कों पर पानी जम गया। शिमला-मंडी एनएच पर ढांढा के पास सुबह भी वाहन स्किड होने से घंटों जाम लगा रहा। रविवार को शिमला-रामपुर, मनाली-लेह, आनी-लूहरी तीन एनएच के अलावा प्रदेश भर में 127 सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों में परिवहन निगम की करीब 50 बसें फंसी हैं। निगम प्रबंधन ने चालक परिचालक को बर्फबारी व कोहरे में बसें न चलाने की हिदायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
temprature of Six cities in Himachal in minus after snowfall, 127 roads blocked
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में धूप खिलने से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद 25 तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार रात को लाहौल घाटी को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा में 40 सेंटीमीटर ताजा हिमपात की सूचना है, जबकि जलोड़ी दर्रा में 30, मढ़ी में 20 तथा सोलंगनाला और कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरी।

विज्ञापन
temprature of Six cities in Himachal in minus after snowfall, 127 roads blocked
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम करसोग डिपो की बस बर्फ में फिसल कर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में 15-20 सवारियां बैठी थी। हादसा रविवार सुबह पेश आया। बस करसोग से मंडी जा रही थी। सवारियों में चीख पुकार मच गई लेकिन उन्हें सुरक्षित बस से उतार दिया। एचआरटीसी करसोग डिपो की बस सुबह नौ बजे करसोग से मंडी के लिए रवाना हुई। चौकी पहुंचने पर मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर बस अचानक सड़क में पड़ी बर्फ के कारण स्किड होकर हवा में लटक गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed