फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सोलंगनाला आइए, बर्फ में स्नो स्कूटर, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग का लुत्फ उठाइए

Fri, 29 Nov 2019 03:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Nov 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Manali paragliding snow scooter and Skiing in Solang Valley Kullu Manali Himachal
- फोटो : अमर उजाला

सोलंगनाला में सैलानियों ने बर्फ के बीच मस्ती की। पर्यटकों ने स्कीइंग के साथ स्नो स्कूटर का भरपूर आनंद उठाया। पहाड़ों में पड़ी ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों ने मनाली आना शुरू कर दिया है जिससे पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के बाद शुक्रवार को जिला कुल्लू में मौसम खुल गया है। जबकि रोहतांग के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ से पूरी घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बीआरओ ने घाटी की अंदरूनी सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।

Snowfall in Manali paragliding snow scooter and Skiing in Solang Valley Kullu Manali Himachal
- फोटो : अमर उजाला

लेकिन रोहतांग बहाली का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में घाटी में फंसे लोगों के साथ जरूरतमंद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। जबकि टनल से होकर आवाजाही 25 नवंबर से बंद कर दी है। खराब मौसम के बीच बीआरओ ने अंदरूनी मार्गों से बर्फ हटाने की मुहिम शुरू करते हुए घाटी के नर्सरी से शाशिन तक बर्फ को हटा दिया है।

Snowfall in Manali paragliding snow scooter and Skiing in Solang Valley Kullu Manali Himachal
- फोटो : अमर उजाला

बचाव चौकी के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को भी कोकसर सहित रोहतांग दर्रा पर बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी के कारण जनजातीय क्षेत्र में रहने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। चंद्रा घाटी के सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इस बीच कोकसर, रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम, घेपन पीक के साथ सीबी रेंज की तमाम पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली के मढ़ी और गुलाबा में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Manali paragliding snow scooter and Skiing in Solang Valley Kullu Manali Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में नवंबर महीने में जारी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार के चमकने की उम्मीद जग गई है। विख्यात पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली, धर्मशाला, शिमला और डलहौजी सैलानियों से गुलजार होना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को काफी अधिक संख्या में सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया। पर्यटन कारोबारियों को इस साल दिसंबर में अच्छा व्यवसाय होने की आस है।

विज्ञापन
Snowfall in Manali paragliding snow scooter and Skiing in Solang Valley Kullu Manali Himachal
- फोटो : अमर उजाला

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। क्रिसमस और न्यू ईयर के समय हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होता है। अधिकांश सैलानी बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल आते हैं। इस साल नवंबर में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में मैदानों में पड़ रही शुष्क ठंड से निजात पाने के लिए सैलानियों ने हिमाचल में होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed