फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आने वाला है सूर्य ग्रहण, कर लें ये तैयारी, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

Fri, 29 Nov 2019 02:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Nov 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse in India in december 2019 and solar eclipse astrology effects 2019

हमारे ब्रह्मांड में ग्रहण का विशेष  महत्व रहा है। पूरे विश्व में एक वर्ष में लगभग 5 से 7 सूर्य और चंद्र ग्रहण होते हैं। इसी कड़ी में 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण आकाश मंडल में सुबह 9:30 बजे दिखाई देगा, जो 3.30 मिनट का होगा। शिमला में यह सूर्य ग्रहण सुबह 8:20 से शुरू होगा और इसका मध्यांतर 9:32 बजे होगा। ग्रहण की समाप्ति 10:54 बजे होगी। धर्मशाला में यह सुबह 8:21 बजे शुरू होगा, मध्यांतर 9:31 और समाप्ति 10:52 बजे होगी। चंडीगढ़ में यह ग्रहण सुबह 8:19 से शुरू होगा जबकि 9:31 बजे मध्यांतर और समाप्ति 10:54 बजे होगी। पौष कृष्ण पक्ष  अमावस्या तिथि  गुरुवार मूला नक्षत्र में कंकण सूर्य ग्रहण धनु राशि पर लगेगा। इस दिन धनु राशि वालों को मानसिक रूप से विशेष ध्यान रखना होगा।

solar eclipse in India in december 2019 and solar eclipse astrology effects 2019

जब पृथ्वी और सूर्य के मध्य चंद्रमा आ जाता है, उस दिन सूर्य ग्रहण आकाश मंडल में दिखाई देता है। जिस दिन चंद्रमा और सूर्य के मध्य पृथ्वी आ जाती है, उस दिन चंद्र ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन लगता है जबकि चंद्रग्रहण पूर्णमासी के दिन लगता है। पूर्णमासी की अंतिम अंश में तथा प्रतिपदा के प्रथम चरण में सूर्य ग्रहण लगता है और अमावस्या के अंतिम अंश में, प्रतिपदा चरण में चंद्र ग्रहण लगता है। 26 दिसंबर को दक्षिण भारत के कुछ भागों में कंकण सूर्यग्रहण जबकि उत्तर भारत में खग्रास सूर्यग्रहण दिखाई देगा। क्रांति वृत्त पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने का मार्ग होता है  चंद्र मार्ग  चंद्रमा द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा का मार्ग होता है। ये पथ एक-दूसरे को उत्तर और दक्षिण में काटते हैं जिन्हें राहु एवं केतु कहा जाता है।

solar eclipse in India in december 2019 and solar eclipse astrology effects 2019
- फोटो : NASA

सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं । खग्रास जिसमें चंद्रमा की छाया सूर्य को पूर्ण रूप से ढक देती है। दूसरा कंकण आकार इसमें चंद्रमा की छाया सूर्य के मध्य भाग को  ढक लेती है और कंकण के समान सूर्य का आकार दिखाई देता है । सूर्य और चंद्र जब लंबवत होते हैं तो पृथ्वी पर खग्रास होगा, अन्य स्थानों के सूर्य ग्रहण खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण भी दो प्रकार से माना जाता है खग्रास और खंडग्रास। खग्रास जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूर्ण रूप से ढक लेती है। खंडग्रास इसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा को अंशिता हर लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse in India in december 2019 and solar eclipse astrology effects 2019

किस राशि पर क्या प्रभाव
मेष : भाग्य उदय में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा
वृष : चोट आदि से सावधानी रखनी होगी
मिथुन : व्यापार में हानि और पति-पत्नी को कष्ट
कर्क : शत्रु पर विजय मिलेगी
सिंह : मनोरोग एवं संतान पक्ष से उलझनों का सामना करना पड़ सकता है
कन्या : भूमि और मातृ पक्ष से कष्ट
तुला : पराक्रम में वृद्धि और मान-सम्मान मिलने की संभावना
वृश्चिक : धन की हानि
धनु : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा
मकर : व्यय की अधिकता रहेगी 
कुंभ : धन आने में उलझनों का सामना करना पड़ेगा
मीन : राजपक्ष से उलझनों का सामना करना पड़ेगा

विज्ञापन
solar eclipse in India in december 2019 and solar eclipse astrology effects 2019

ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्तराम ने बताया कि इस दिन पूजा-पाठ जप, दान आदि करना विशेष रूप से श्रेष्ठ होगा। ग्रहण प्रारंभ होने से पूर्व तीन घड़ी और ग्रहण समाप्त होने के उपरांत तीन घड़ी तक भोजन आदि करना निषिद्ध माना गया है। इस दिन व्रत धारण करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय रात्रि को भी गंगा, नदियों और बावड़ियों में स्नान किया जा सकता है। इस दिन दान, पूजा-पाठ करना चाहिए। मूल नक्षत्र की शांति के लिए मंत्र का जाप और सूर्य की उपासना करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed