फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरे: देवभूमि में सीजन की पहली बर्फबारी, चांदी से गुलजार पहाड़ों का कीजिए दीदार

Mon, 12 Dec 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Updated Mon, 12 Dec 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in lahaul spiti manali rohtang chamba bharmour, Himachal Pradesh

देवभ‌ूमि के पहाड़ चांदी से गुलजार हो गए हैं। जिला लाहौल स्पीति की चोटियों सहित रोहतांग दर्रे में ताजा हिमपात हुआ है। 13050 फीट उंचे रोहतांग दर्रे में दो इंच, कोकसर में आधा इंच ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, मनाली की ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।

Snowfall in lahaul spiti manali rohtang chamba bharmour, Himachal Pradesh

लाहौल के लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, घेपन पीक,  शिकराअप की पहाडिय़ों सहित कुगती पास में हल्की बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी में सीजन की यह पहली बर्फबारी हुई है। हालांकि जिला कुल्लू की उंची चोटियों पर बर्फ के फाहे देखने को मिले।

Snowfall in lahaul spiti manali rohtang chamba bharmour, Himachal Pradesh

देर रात्रि हुई बारिश व पहाड़ों पर हुई हल्की बर्फबारी के बाद मौसम कूल-कूल हो गया है। रोहतांग दर्रे में दो इंच ताजा हिमपात के बाद सुबह वाहनों की आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in lahaul spiti manali rohtang chamba bharmour, Himachal Pradesh

करीब 10:30 बजे के बाद मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली आने वाले वाहनों को छोड़ा गया। कोकसर में आधा इंच बर्फबारी से यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि लाहौल के रिहायशी इलाकों में स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
Snowfall in lahaul spiti manali rohtang chamba bharmour, Himachal Pradesh

कोकसर रेस्कयू टीम के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि कोकसर से मनाली की ओर तकरीबन 10:30 बजे वाहनों को छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सुबह रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही ठप रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed