हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। जिले में मंगलवार रात को हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, कुफरी, नारकंडा पहुंच रहे हैं। रिज मैदान से चारों तरफ ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। इसके अलावा जाखू की पहाड़ी भी बर्फ भरी हुई है। हर रोज सैकड़ों सैलानी जाखू जाकर अठखेलियां कर रहे हैं। शिमला घूमने आए ज्यादातर सैलानी बिहार, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र से हैं। वीकेंड से पहले ही शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक हैं। वीकेंड तक यह संख्या 100 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को भी रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल देखने को मिली। इस दौरान छोटे बच्चे बर्फ के ढेरों के बीच में मस्ती करते हुए नजर आए।
Shimla snowfall: बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में आया उछाल, शिमला-कुफरी में उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:27 PM IST
सार
राजधानी शिमला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर पर्यटन कारोबार में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन