फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल के लाहौल में स्नो फेस्टिवल की धूम, बर्फ पर उकेरीं मनमोहक कलाकृतियां

Fri, 29 Jan 2021 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Snow festival in Lahaul in Himachal, see pics of Adorable artwork on ice
स्नो फेस्टिवल लाहौल हिमाचल। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के गांव-गांव में इन दिनों स्नो फेस्टिवल की धूम है। स्थानीय लोगों की ओर से बर्फ पर उकेरी गई विभिन्न मनमोहक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शुक्रवार को गौशाल गांव में स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा गौशाल गांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। 

Snow festival in Lahaul in Himachal, see pics of Adorable artwork on ice
स्नो फेस्टिवल लाहौल - फोटो : अमर उजाला

मारकंडा और डीसी पंकज राय ने कहा कि गौशाल में स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित करने की सभी बुनियादी जरूरतें मौजूद हैं। आने वाले दिनों में गौशाल में जिला स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान बर्फ के ऊपर महिलाओं की रस्साकशी आकर्षण का केंद्र रही।

Snow festival in Lahaul in Himachal, see pics of Adorable artwork on ice
स्नो फेस्टिवल के दौरान बनाई शेर की आकृति। - फोटो : अमर उजाला

फेस्टिवल शुरू होने के बाद से लाहौल में जगह-जगह बर्फ की आकृतियां बनाई जा रही हैं। बीते दिनों घाटी के कई भागों में इग्लू बनाने का उत्साह रहा। बच्चों ने भी छोटे-छोटे इग्लू तैयार किए। युवाओं की ओर से बनाई जा रही आकृतियां सराहनीय और बेहद आकर्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow festival in Lahaul in Himachal, see pics of Adorable artwork on ice
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, शुक्रवार को रस्साकशी में गांव की महिलाओं ने एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की। ग्रामीणों ने मुख्यातिथि के समक्ष स्थानीय नाटी(लोक नृत्य)भी पेश की। जिसमें मंत्री मारकंडा ने भी भाग लिया। मारकंडा ने कहा कि आने वाले दिनों में लाहौल घाटी एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के तौर पर उभरेगी।

विज्ञापन
Snow festival in Lahaul in Himachal, see pics of Adorable artwork on ice
स्नो फेस्टिवल लाहौल - फोटो : अमर उजाला

 इसके लिए सरकार और प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है। मंत्री ने कहा कि लोग कम लागत में होमस्टे का निर्माण कर पर्यटन से अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इसके सरकार ने होमस्टे पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed